फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Centre aims to collect Rs 4.18 lakh cr from cess, Rs 1.72 lakh cr from surcharge in FY26

Cess: FY2026 में सेस से 4.18 लाख करोड़ रुपये व सरचार्ज से 1.72 लाख करोड़ रुपये जुटाने लक्ष्य, सरकार ने बताया

Tue, 29 Jul 2025 05:06 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 29 Jul 2025 05:06 PM IST
सार

Cess: सदन के साथ साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, केंद्र ने वित्त वर्ष 2026 में उपकर से 4.18 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि एकत्र करने का बजट रखा है। यह वित्त वर्ष 2025 के संशोधित अनुमान के अनुसार लगभग 3.87 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Centre aims to collect Rs 4.18 lakh cr from cess, Rs 1.72 lakh cr from surcharge in FY26
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

विस्तार

सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 4.18 लाख करोड़ रुपये से अधिक का उपकर संग्रह करने का लक्ष्य रखा है, जो कि वित्त वर्ष 2025 के केंद्रीय बजट के संशोधित अनुमानों से 8 प्रतिशत अधिक है। केंद्र ने मंगलवार को संसद में इस बात की जानकारी दी। चालू वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-मार्च) में अधिभार (सरचार्ज) से संग्रह लगभग 13 प्रतिशत बढ़कर 1.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 271 के तहत संघ के उद्देश्यों के लिए केंद्र सरकार की ओर से उपकर (सेस) और अधिभार (सरचार्ज) लगाए जाते हैं। चौधरी ने कहा, "ऐसे अधिभार और उपकर से प्राप्त राशि का उपयोग केंद्र प्रायोजित योजनाओं के वित्तपोषण जैसी कुछ विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने में किया जाता है। ऐसे व्यय का लाभ राज्यों को भी मिलता है।"
विज्ञापन


सदन के साथ साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, केंद्र ने वित्त वर्ष 2026 में उपकर से 4.18 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि एकत्र करने का बजट रखा है। यह वित्त वर्ष 2025 के संशोधित अनुमान के अनुसार लगभग 3.87 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2026 में अधिभार संग्रह बढ़कर 1.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है, जबकि वित्त वर्ष 2025 में संशोधित अनुमान के अनुसार यह 1.53 लाख करोड़ रुपये था।

अधिभार और उपकर से प्राप्त राशि विभाज्य पूल का हिस्सा नहीं बनती और इसलिए राज्यों के साथ साझा नहीं की जाती। केंद्र द्वारा एकत्रित सकल कर राजस्व विभाज्य पूल का हिस्सा बनता है और केंद्र तथा राज्यों के बीच वितरित किया जाता है।


वर्तमान में, आठ अलग-अलग उपकर लागू हैं। ये हैं: कृषि अवसंरचना व विकास उपकर; कच्चे तेल पर उपकर; निर्यात पर उपकर; जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर; स्वास्थ्य उपकर; स्वास्थ्य एवं शिक्षा उपकर; राष्ट्रीय आपदा आकस्मिक शुल्क; और सड़क एवं अवसंरचना उपकर। सीमा शुल्क के अंतर्गत कॉर्पोरेट कर, आयकर और सामाजिक कल्याण अधिभार पर अधिभार लगाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed