फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   central vigilance commission awaits sanction to prosecute 123 corrupt employees

बैंकों के 45 अधिकारी समेत 123 भ्रष्ट, कार्रवाई के लिए सीवीसी को है मंजूरी का इंतजार

Mon, 10 Jun 2019 02:47 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 10 Jun 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
central vigilance commission awaits sanction to prosecute 123 corrupt employees

केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने अपनी जांच में 45 बैंक अधिकारियों के अलावा 123 सरकारी अधिकारी को भ्रष्ट पाया है। हालांकि इन अधिकारियों पर कार्रवाई करने के लिए अभी सीवीसी को विभिन्न मंत्रालयों व अन्य विभागों से पिछले चार महीने से मंजूरी नहीं मिली है। 

विज्ञापन

इन विभागों के अधिकारी भी शामिल

जिन विभागों से सीवीसी मंजूरी का इंतजार कर रहा है उनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवा अधिकारी, सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग शामिल हैं। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक, कॉरपोरेशन बैंक, बैंक आफ महाराष्ट्र, पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, सिंडिकेट बैंक और ओरियंटल बैंक आफ कॉमर्स के बैंक अधिकारी शामिल हैं। बैंकों के 45 अधिकारियों के खिलाफ 57 केस दर्ज हुए हैं। 

विज्ञापन

इनके खिलाफ भी नहीं मिलेगी मंजूरी

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, प्रवर्तन निदेशालय के सहायक निदेशक और एक आयकर अधिकारी से संबंधित मामले में भी विभागों की मंजूरी नहीं मिल पाई है, जिसकी वजह से इनके खिलाफ अभियोजन शुरू नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा लंबित हैं इन मंत्रालयों में मामले

सबसे अधिक आठ मामले कार्मिक मंत्रालय के पास लंबित हैं। कार्मिक विभाग भ्रष्टाचार रोधक मामलों में नोडल विभाग के रूप में काम करता है। इसके अलावा पांच-पांच मामले रेल मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार की मंजूरी के इंतजार में अटके हुए हैं। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश, रेवेन्यू विभाग, रक्षा मंत्रालय, खाद्य मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय में दो मामले लंबित हैं। 


वहीं एक-एक मामला छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में लंबित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed