फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Cement prices may become more expensive from January 2026; report claims, as demand increases rapidly

Cement: जनवरी 2026 से महंगा हो सकता है सीमेंट; मांग में तेजी से दाम बढ़ने की उम्मीद, रिपोर्ट में दावा

Wed, 12 Nov 2025 12:04 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 12 Nov 2025 12:04 PM IST
सार

सिस्टमैटिक्स रिसर्च की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मांग बढ़ने के कारण अगले साल सीमेंट की कीमतें बढ़ सकती है। इसमें कहा गया है कि लम्बे समय तक चले मानसून ने निर्माण गतिविधियों को प्रभावित किया है। वहीं सभी क्षेत्रों की तुलना में, पूर्वी बाजार में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई।

विज्ञापन
Cement prices may become more expensive from January 2026; report claims, as demand increases rapidly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock

विस्तार

मांग में तेजी के कारण जनवरी 2026 से सीमेंट की कीमतें बढ़ने की संभावना है। सिस्टमैटिक्स रिसर्च की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। इसमें बताया गया है कि पिछले महीने में अखिल भारतीय औसत सीमेंट की कीमतों में महीने-दर- महीने छह रुपये प्रति बैग की गिरावट आई है। इसका मुख्य कारण दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्रों में कीमतें में कटौती है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Report: प्रदूषण की सबसे बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, स्वास्थ्य बीमा में 43% दावे 10 साल से कम उम्र वालों के लिए

विज्ञापन

लंबे मानसून ने निर्माण गतिविधियों पर डाला असर 

इसमें कहा गया है कि लम्बे समय तक चले मानसून ने निर्माण गतिविधियों को प्रभावित किया है। खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में, जिसके परिणामस्वरूप कमजोर उठान हुआ है और कम्पनियों की मूल्य निर्धारण शक्ति सीमित हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी बाजार में देखी गई ज्यादा गिरावट 

सभी क्षेत्रों की तुलना में, पूर्वी बाजार में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। बिहार में जीएसटी दर में 30 रुपये प्रति बैग की कटौती के बाद, राज्य चुनावों के कारण बुनियादी ढांचे की गतिविधियों में आई सुस्ती के बीच, कीमतों में 10-15 रुपये प्रति बैग की गिरावट आई। पश्चिम बंगाल में भी कई क्षेत्रों में कीमतों में 10-12 रुपये प्रति बैग की गिरावट देखी गई। छत्तीसगढ़ में कीमतें 300 रुपये प्रति बैग पर स्थिर रहीं, हालांकि क्षेत्र में श्रमिकों की कमी एक आम समस्या बनी रही।



दक्षिणी क्षेत्र में सीमेंट की कीमतों में 5-10 रुपये प्रति बैग की गिरावट आई और औसत कीमत 325 रुपये प्रति बैग रही। उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में कीमतें अपेक्षाकृत स्थिर रहीं, जहां औसत कीमत क्रमशः 365 रुपये प्रति बैग और 335 रुपये प्रति बैग रही।

वार्षिक आधार पर मांग मजबूत रहने की उम्मीद 

रिपोर्ट में पता चला कि हालांकि लंबे समय तक मानसून के कारण मांग कमजोर हुई, लेकिन यह साल-दर-साल आधार पर बेहतर रही। डीलरों ने यह भी पुष्टि की कि जीएसटी सुधार पर सरकार की कड़ी निगरानी के कारण तीसरी तिमाही के दौरान कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। हालांकि, उन्हें जनवरी 2026 से कीमतों में फिर से उछाल की उम्मीद है क्योंकि निर्माण गतिविधियों के फिर से शुरू होने के साथ मांग में सुधार की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed