फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CCPA slaps Rs one lakh fine on Flipkart for selling defective pressure cookers

Flipkart: खराब कुकर बेचने पर फ्लिपकार्ट पर एक लाख जुर्माना, 45 दिन के भीतर अनुपालन रिपोर्ट जमा करने को भी कहा

Thu, 18 Aug 2022 05:06 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 18 Aug 2022 05:06 AM IST
सार

सीसीपीए की मुख्य आयुक्त निधि खरे ने कहा कि जुर्माना लगाने के साथ ई-कॉमर्स कंपनी को अपने मंच पर बेचे गए सभी 598  कुकर खरीदने वाले ग्राहकों को  सूचना देने, खराब कुकर वापस मंगाने और ग्राहकों को पैसा लौटाने का भी निर्देश दिया गया है। 

विज्ञापन
CCPA slaps Rs one lakh fine on Flipkart for selling defective pressure cookers
फ्लिपकार्ट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खराब गुणवत्ता वाले प्रेशर कुकर बेचने पर फ्लिपकार्ट पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने बुधवार को कहा कि फ्लिपकार्ट पर अपने मंच के जरिये गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरने वाले कुकर बेचने की अनुमति देने और ग्राहक अधिकारों का उल्लंघन करने के लिए जुमार्ना लगाया गया है।

विज्ञापन


सीसीपीए की मुख्य आयुक्त निधि खरे ने कहा कि जुर्माना लगाने के साथ ई-कॉमर्स कंपनी को अपने मंच पर बेचे गए सभी 598  कुकर खरीदने वाले ग्राहकों को  सूचना देने, खराब कुकर वापस मंगाने और ग्राहकों को पैसा लौटाने का भी निर्देश दिया गया है।  फ्लिपकार्ट को 45 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन


ई-कॉमर्स कंपनी ने कमाए 1,84,263 रुपये
सीसीपीए ने कहा कि ई-कॉमर्स कंपनी ने अपनी ‘उपयोग की शर्तों’ में उत्पाद के प्रत्येक इनवॉयस पर ‘फ्लिपकार्ट की ओर से संचालित’ का उल्लेख किया है। साथ ही विभिन्न लाभों के वितरण के लिए विक्रेताओं को ‘गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज’ के रूप में वर्गीकृत किया है। यह इस मंच पर कुकर बेचने में फ्लिपकार्ट की ओर से निभाई गई भूमिका को स्पष्ट करता है। प्राधिकरण ने कहा कि कंपनी ने अपने मंच पर ऐसे कुकर की बिक्री से 1,84,263 रुपये का शुल्क कमाया है। खरे ने कहा कि जब फ्लिपकार्ट को ऐसे प्रेशर कुकर की बिक्री से व्यावसायिक रूप से लाभ हुआ है तो वह उपभोक्ताओं को बिक्री से उत्पन्न होने वाली भूमिका और जिम्मेदारी से खुद को अलग नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कलेक्टरों को जांच करने के आदेश
सीसीपीए ने जिला कलेक्टरों को ऐसे उत्पादों के निर्माण या बिक्री से संबंधित अनुचित व्यापार प्रथाओं और ग्राहक अधिकारों के उल्लंघन की जांच के साथ कार्रवाई रिपोर्ट को जमा करने को कहा है। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने गैर-मानक वाले 1,435 प्रेशर कुकर और 1,088 हेलमेट जब्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed