{"_id":"62877cfdfa7aee7f2a465490","slug":"ccpa-issues-notices-to-ola-and-uber-for-unfair-trade-practices-know-all-details-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ola-Uber को नोटिस: सीसीपीए ने अनुचित व्यवहार के मामले में की कार्रवाई, लगातार मिल रही थीं शिकायतें","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Ola-Uber को नोटिस: सीसीपीए ने अनुचित व्यवहार के मामले में की कार्रवाई, लगातार मिल रही थीं शिकायतें
Fri, 20 May 2022 05:05 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 20 May 2022 05:05 PM IST
सार
सरकार ने बीते 10 मई को कैब प्रदाताओं के साथ हुई बैठक में चेतावनी दी थी कि अगर वे अपनी व्यवस्था में सुधार और उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों का समाधान नहीं करती हैं, तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ola uber
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने ऑनलाइन कैब सेवाएं प्रदान करने वाली नामी कंपनियों ओला और उबर को नोटिस जारी किया है। ये कार्रवाई यात्रियों के साथ अनुचित व्यापार व्यवहार और उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन करने पर की गई है।
विज्ञापन
एक साल से मिल रहीं शिकायतें
सीसीपीए ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में प्राधिकरण के पास बढ़ी संख्या में शिकायतें आ रही थीं। मुख्य आयुक्त निधि खरे ने कहा कि हमने ओला और उबर दोनों कंपनियों को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस पिछले एक साल से कैब सेवा प्रदाताओं के खिलाफ बढ़ती उपभोक्ता शिकायतों और अन्य अनुचित व्यापार आचरण से संबंधित हैं।
विज्ञापन
15 दिन में देना होगा जवाब
इस संबंध में जारी रिपोर्ट में कहा गया कि सरकार ने बीते 10 मई को कैब प्रदाताओं के साथ हुई बैठक में चेतावनी दी थी कि अगर वे अपनी व्यवस्था में सुधार और उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों का समाधान नहीं करती हैं, तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि सीसीपीए ने नोटिस का उत्तर देने के लिए ओला-उबर को 15 दिन का समय दिया है।
विज्ञापन