फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   cci starts probe in maruti forcing customers for buying insurance from them

मारुति बना रही है ग्राहकों पर बीमा उत्पाद खरीदने का दबाव, CCI ने शुरू की जांच

Thu, 09 Jan 2020 05:47 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 09 Jan 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
cci starts probe in maruti forcing customers for buying insurance from them
मारुति सुजुकी - फोटो : social

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मारुति सुजुकी द्वारा उपलब्ध कराए जा रही बीमा पॉलिसी खरीदने के लिए ग्राहकों पर दबाव बनाने के आरोपों पर कंपनी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन


सीसीआई को बीते साल जून में मिली शिकायत में देश की सबसे बड़ी कार कंपनी पर कार बेचते समय बीमा योजनाएं सुझाने का आरोप लगाया गया था, जिससे ग्राहकों को बाजार में उपलब्ध विकल्पों की तुलना में ज्यादा प्रीमियम चुकाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि शिकायत के आधार पर सीसीआई इस बात की जांच कर रहा है  कि क्या मारुति ऐसी ‘व्यवस्था’ में लिप्त है, जिसमें कार कंपनी ल्युब्रिकैंट या बीमा जैसी वस्तुओं के लिए अपने पसंदीदा आपूर्तिकर्ता को बढ़ावा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय कानून कहता है कि ऐसी प्रक्रियाएं प्रतिस्पर्धा रोधी हैं, जो प्रतिस्पर्धा को खत्म करती हैं और उपभोक्ता के लिए विकल्पों को सीमित करती हैं। सूत्रों ने कहा कि आयोग शिकायत पर गौर कर रहा है। रॉयटर्स के सवाल पर मारुति के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हमें ऐसी कथित शिकायत की जानकारी नहीं है, जिसकी सीसीआई द्वारा जांच की जा रही है और इस पर हम कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।’ सीसीआई ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं दी है।


मारुति पहले से ही ऐसी एक जांच का सामना कर रही है। बीते साल सीसीआई ने कार कंपनी द्वारा अपने डीलर्स के लिए छूट की पेशकश सीमित करने के आरोपों की जांच के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed