फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CBI registers a case against British Aerospace company Rolls Royce

Rolls Royce: CBI ने रोल्स रॉयस और कंपनी से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ दर्ज किया केस, जानें क्या है मामला

Mon, 29 May 2023 05:47 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 29 May 2023 05:47 PM IST
सार

Rolls Royce: सीबीआई के अनुसार अज्ञात लोक सेवकों ने आधिकारिक पदों का दुरुपयोग किया और 734.21 मिलियन ब्रिटिश पाउंड में कुल 24  हॉक 115 एडवांस जेट ट्रेनर (एजेटी) विमानों को मंजूरी दी और खरीदारी की।

विज्ञापन
CBI registers a case against British Aerospace company Rolls Royce
CBI - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीबीआई ने रोल्स रॉयस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से हॉक विमान की खरीद के मामले में भारत सरकार को धोखा देने के आरोप में ब्रिटिश एयरोस्पेस कंपनी रॉल्स रॉयस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, रोल्स रॉयस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर टिम जोन्स के खिलाफ मामाला दर्ज किया है। इसके अलावे निजी व्यक्तियों सुधीर चौधरी, भानु चौधरी और अन्य अज्ञात लोक सेवकों व निजी व्यक्तियों के खिलाफ भी केस दर्ज कराया गया है। यह कार्रवाई ब्रिटेन की मेसर्स रोल्स रॉयस टर्बोमेका लिमिटेड और उसके सहयोगी समूह की अन्य कंपनियों से किए गए लेनदेन के सिलिसले में की गई है। 

विज्ञापन

ये है पूरा मामला

सीबीआई के अनुसार अज्ञात लोक सेवकों ने आधिकारिक पदों का दुरुपयोग किया और 734.21 मिलियन ब्रिटिश पाउंड में कुल 24  हॉक 115 एडवांस जेट ट्रेनर (एजेटी) विमानों को मंजूरी दी और खरीदारी की। इसके अलावा उक्त निर्माता की ओर से आपूर्ति की गई सामग्री के लिए मैसर्स हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की ओर से बनाए जाने वाले 42 अतिरिक्त विमानों की समग्री के लिए 308.247 मिलियन डॉलर का भुगतान किया गया। विनिर्माण लाइसेंस फीस के लिए रूप में भी 7.5 मिलियन डॉलर के भुगतान की मंजूरी दी गई।  उक्त निर्माता और उसके अधिकारियों की ओर से बिचौलियों को भारी रिश्वत, कमीशन और लाइसेंस शुल्क का भुगतान किया गया।

विज्ञापन

एफआईआर की प्रति

Image

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed