{"_id":"63b5920c91f6442f47326ea5","slug":"cbi-files-charge-sheet-against-power-firm-its-former-promoter-in-multi-crore-bank-fraud-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI: 2435 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई, बिजली कंपनी व पूर्व प्रमोटर के खिलाफ आरोप पत्र दायर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
CBI: 2435 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई, बिजली कंपनी व पूर्व प्रमोटर के खिलाफ आरोप पत्र दायर
Wed, 04 Jan 2023 08:19 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Wed, 04 Jan 2023 08:19 PM IST
सार
CBI: सीबीआई ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने अन्य बैंकों से लिए गए ऋण के बारे में जानकारी दिए बिना उन्हीं जमानती दस्तावेजों के आधार पर 13 बैंकों के संघ से कर्ज ले लिया।
विज्ञापन
गौतम थापर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सीजी पॉवर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन्स लिमिटेड और इसके पूर्व प्रमोटर गौतम थापर के खिलाफ 2,435 करोड़ रुपये की कथित बैंक धोखाधड़ी के मामले में आरोप पत्र दायर कर दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एजेंसी ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने अन्य बैंकों से लिए गए ऋण के बारे में जानकारी दिए बिना उन्हीं जमानती दस्तावेजों के आधार पर 13 बैंकों के संघ से कर्ज ले लिया। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक विशेष अदालत में दायर आरोप पत्र में केंद्रीय एजेंसी ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने बहीखातों, प्रविष्टियों और वाउचर में हेरफेर कर कर्ज लिया है। सीबीआई ने 22 जून 2021 को मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन