{"_id":"6406fd13fe628c27f806270c","slug":"cbi-arrests-pearls-group-director-harchand-singh-gill-in-multi-crore-ponzi-scam-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pearl Scam: सीबीआई ने पर्ल ग्रुप के निदेशक हरचंद सिंह गिल को किया गिरफ्तार, फिजी से किया गया प्रत्यर्पित","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Pearl Scam: सीबीआई ने पर्ल ग्रुप के निदेशक हरचंद सिंह गिल को किया गिरफ्तार, फिजी से किया गया प्रत्यर्पित
Tue, 07 Mar 2023 02:30 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Tue, 07 Mar 2023 02:30 PM IST
सार
विदेश में रह रहे भगोड़ों को वापस लाने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से शुरू किए गए 'ऑपरेशन त्रिशूल' के तहत गिल को फिजी द्वीप समूह से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद सोमवार देर रात फिजी से लाया गया।
विज्ञापन
CBI
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सीबीआई ने पर्ल्स समूह के निदेशक हरचंद सिंह गिल को करोड़ों रुपये के पोंजी घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। उन्हें फिजी से प्रत्यर्पित किया गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि विदेश में रह रहे भगोड़ों को वापस लाने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से शुरू किए गए 'ऑपरेशन त्रिशूल' के तहत गिल को फिजी द्वीप समूह से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद सोमवार देर भारत लाया गया।
विज्ञापन
सीबीआई का दावा है कि पिछले साल अभियान शुरू होने के बाद से करीब 30 भगोड़ों को सफलतापूर्वक भारत लाया गया। इस अभियान का उद्देश्य इंटरपोल की मदद से अपराधियों और भगोड़ों की आय का पता लगाना और उन्हें वापस लाना है।
विज्ञापन
एजेंसी ने पर्ल्स समूह और उसके संस्थापक निर्मल सिंह भंगू के खिलाफ 19 फरवरी 2014 को भोले-भाले निवेशकों को उनके निवेश के बदले जमीन की पेशकश कर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपों पर जांच शुरू की थी।
एजेंसी ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने देश भर में इन निवेशकों को धोखा देकर 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी की।