Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Canara Bank Removes 'Fraud' Label from Anil Ambani's Loan Account

Anil Ambani: अनिल अंबानी की कंपनी को केनरा बैंक से राहत, ऋण खाते से धोखाधड़ी का टैग हटाया

Thu, 10 Jul 2025 02:36 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 10 Jul 2025 02:36 PM IST
सार

Anil Ambani: केनरा बैंक ने गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट को सूचित किया कि उसने उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी के ऋण खाते को धोखाधड़ी वाले खाते के रूप में वर्गीकृत करने के अपने फैसले को वापस ले लिया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Canara Bank Removes 'Fraud' Label from Anil Ambani's Loan Account
अनिल अंबानी - फोटो : ANI

विस्तार

केनरा बैंक ने गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट को सूचित किया कि उसने उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी के ऋण खाते को धोखाधड़ी वाले खाते के रूप में वर्गीकृत करने के अपने फैसले को वापस ले लिया है। व्यवसायी और बैंक के बीच चल रही कानूनी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। अब फ्रॉड खाते का टैग हटना अनिल अंबानी की कंपनी के लिए एक बड़ी राहत है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: SBI QIP: शेयरों की बिक्री कर 25000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में भारतीय स्टेट बैंक, रिपोर्ट्स में दावा
विज्ञापन


केनरा बैंक ने अनिल अंबानी के दिवालिया दूरसंचार उद्यम रिलायंस कम्युनिकेशंस और उसकी इकाई के ऋण खातों को धोखाधड़ी के रूप में वर्गीकृत किया था, क्योंकि 2017 में बैंक से लिए गए 1,050 करोड़ रुपये के ऋण का कथित रूप से दुरुपयोग किया गया था। ये ऋण मूल रूप से पूंजीगत व्यय और कंपनी के मौजूदा ऋण का भुगतान करने के लिए स्वीकृत किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ED: ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ईडी सख्त, विजय देवरकोंडा व प्रकाश राज समेत 29 अभिनेताओं-यूट्यूबर्स पर केस

केनरा बैंक ने रिलायंस कम्युनिकेशंस को 5 नवंबर, 2024 को लिखे अपने पत्र में कहा था, "उक्त ऋणों और ऋण सुविधाओं का लाभ उठाने के बाद, आपकी कंपनी ने डिफॉल्ट किया और स्वीकृत नियमों व शर्तों का उल्लंघन किया। ऋण खाते 09.03.2017 को गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) में बदल गए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed