फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Canadian PM receives cultural welcome at Ambani's residence, high-level talks held with PM Modi

Ties: मुकेश अंबानी के घर पर मेहमान बने कनाडाई पीएम, जानिए किस अंदाज में किया गया स्वागत

Mon, 02 Mar 2026 08:29 PM IST
Riya Dubey बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Mon, 02 Mar 2026 08:29 PM IST
सार

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा के दौरान मुंबई में मुकेश और नीता अंबानी ने उनका सांस्कृतिक स्वागत किया। इसके बाद नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात हुई, जिसमें भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, ऊर्जा और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Canadian PM receives cultural welcome at Ambani's residence, high-level talks held with PM Modi
अंबानी के आवास पर कनाडा के पीएम मार्क कार्नी - फोटो : ANI

विस्तार

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने मुंबई स्थित आवास पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और उनकी पत्नी डायना फॉक्स कार्नी का स्वागत किया। यह आयोजन प्रधानमंत्री कार्नी की भारत यात्रा के दौरान आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय शास्त्रीय नृत्य और लोक संगीत की प्रस्तुतियों के जरिए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया। इस मुलाकात को विरासत, मित्रता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की साझा सराहना का प्रतीक बताया गया।

विज्ञापन

रिलायंस की ओर से क्या बताया गया?

रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह एक आत्मीय और सौहार्दपूर्ण बैठक रही, जिसमें भारत की कला और परंपराओं के माध्यम से दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को रेखांकित किया गया।

विज्ञापन

मुंबई दौरे के बाद दिल्ली पहुंचे कनाडा के प्रधानमंत्री

मुंबई दौरे के बाद प्रधानमंत्री मार्क कार्नी रविवार शाम नई दिल्ली पहुंचे, जहां सोमवार को उन्होंने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई, जिसमें भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी नई दिल्ली में कनाडाई प्रधानमंत्री से मुलाकात की और भारत-कनाडा संबंधों को आगे बढ़ाने की उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह कार्नी से मिलकर आगे की साझेदारी को दिशा देने की प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं। इसके अलावा उन्होंने कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से भी द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर 27 फरवरी से 2 मार्च तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए प्रधानमंत्री कार्नी की यह पहली भारत यात्रा है। 27 फरवरी को मुंबई पहुंचने के साथ उनकी यात्रा की शुरुआत हुई थी।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों प्रधानमंत्रियों की वार्ता में व्यापार और निवेश, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, कृषि, शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार तथा लोगों के बीच संबंधों जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया गया। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।


इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री कार्नी भारत-कनाडा सीईओ फोरम में भी शामिल होंगे। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देशों के संबंधों के सामान्यीकरण की प्रक्रिया जारी है और रणनीतिक व आर्थिक सहयोग को नई दिशा देने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed