फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Campbell Wilson appointed as CEO and Managing Director of Air India Tata Sons statement

Air India New CEO: एयर इंडिया की कमान संभालेंगे कैम्पबेल विल्सन, नियुक्ति पर टाटा संस ने लगाई मुहर

Thu, 12 May 2022 03:29 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 12 May 2022 03:29 PM IST
सार

Campbell Wilson Appointed As Air India New CEO: अब एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया की कमान कैम्पबेल विल्सन संभालेंगे। टाटा संस ने गुरुवार को इस संबंध में बयान जारी करते हुए कहा है कि विल्सन को एयर इंडिया के सीईओ और प्रबंध निदेशक के तौर पर नियुक्त किया है। 
 

विज्ञापन
Campbell Wilson appointed as CEO and Managing Director of Air India Tata Sons statement
एयर इंडिया को मिला नया सीईओ। - फोटो : एएनआई

विस्तार

69 साल बाद टाटा संस की झोली में आई विमानन कंपनी एयर इंडिया को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अब एयरलाइन कंपनी की कमान कैम्पबेल विल्सन संभालेंगे। टाटा संस ने गुरुवार को इस संबंध में बयान जारी करते हुए कहा है कि विल्सन को एयर इंडिया के सीईओ और प्रबंध निदेशक के तौर पर नियुक्त किया है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि अधिग्रहण के बाद एयर इंडिया के सीईओ पद सबसे पहले तुर्की के इल्कर आयसी को चुना गया था, लेकिन कई विवादों के चलते उन्होंने ऐन मौके पर अपने कदम पीछे खींच लिए थे। इसके बाद टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इसकी जिम्मेदारी संभाली। लेकिन एयर इंडिया की कमान सौंपने के लिए सीईओ की तलाश जोर-शोर से जारी थी। अब टाटा संस ने 50 वर्षीय कैम्पबेल विल्सन को इस पद पर नियुक्त कर दिया है। 
विज्ञापन


एयर इंडिया का सीईओ नियुक्त किए जाने पर कैम्पबेल विल्सन ने कहा कि प्रतिष्ठित एयर इंडिया का नेतृत्व करने और टाटा समूह का हिस्सा बनना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। एयर इंडिया दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइनों में से एक बनने के लिए एक रोमांचक यात्रा के शिखर पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, विल्सन के पास विमानन उद्योग का 26 साल का लंबा अनुभव है। उन्होंने दुनिया के कई देशों में अपनी सेवाएं दी हैं। लंबी तलाश के बाद टाटा संस ने 12 मई को घोषणा की कि कम लागत वाली एयरलाइन स्कूट के संस्थापक सीईओ  कैंपबेल विल्सन  को एयर इंडिया का एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया है। यहां बता दें कि विल्सन ने साल 2011 में स्कूट के सीईओ का कार्यभार संभाला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed