फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Cabinet on NHM, approves raw jute MSP for marketing season 2025-26 at Rs 5,650 per quintal: Piyush Goyal

Cabinet: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अगले पांच वर्षों के लिए जारी रखने को कैबिनेट की मंजूरी, MSP पर यह फैसला

Wed, 22 Jan 2025 02:38 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 22 Jan 2025 02:38 PM IST
सार

Cabinet: मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने पिछले 10 वर्षों में ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल किए हैं। इसे देखते हुए केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को अगले पांच वर्षों के लिए बढ़ाने का फैसला लिया है। आइए, इस बारे में और जानें।

विज्ञापन
Cabinet on NHM, approves raw jute MSP for marketing season 2025-26 at Rs 5,650 per quintal: Piyush Goyal
पीयूष गोयल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को अगले पांच वर्षों के लिए जारी रखने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने विपणन सीजन 2025-26 के लिए कच्चे जूट के एमएसपी को 5,650 रुपये प्रति क्विंटल मंजूर किया है।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मिशन ने पिछले 10 वर्षों में ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल किए हैं। गोयल ने बताया कि 2021 और 2022 के बीच लगभग 12 लाख स्वास्थ्य कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में शामिल हुए और भारत ने इस मिशन के तहत कोविड-19 महामारी से लड़ाई लड़ी।

विज्ञापन

कैबिनेट ने कच्चे जूट का एमएसपी 6% बढ़ाकर 5,650 रुपये प्रति क्विंटल किया

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को विपणन सत्र 2025-26 के लिए कच्चे जूट के लिए 5,650 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य को मंजूरी दे दी, जो पिछले एमएसपी से छह प्रतिशत या 315 रुपये अधिक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि नया एमएसपी अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत पर 66.8 प्रतिशत का लाभ सुनिश्चित करता है और इससे उत्पादकों को लाभ होगा। सरकार ने कच्चे जूट का एमएसपी 2014-15 के 2,400 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2025-26 विपणन सत्र के लिए 5,650 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है, जो 2.35 गुना वृद्धि है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed