फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Cabinet meeting today Modi government rise MSP for Rabi crops

किसानों को तोहफा, सरकार ने बढ़ाया गेहूं और दालों का न्यूनतम समर्थन मूल्य

Wed, 23 Oct 2019 03:50 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 23 Oct 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
Cabinet meeting today Modi government rise MSP for Rabi crops

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिसमें सरकार ने चालू वर्ष 2019-20 (जुलाई-जून) की आगामी रबी सीजन की फसलों का एमएसपी बढ़ाने का फैसला लिया है। एमएसपी यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ने से अब किसानों को बड़ा फायदा होगा। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 85 रुपये प्रति कुंतल बढ़ाया गया है। वहीं दालों के एमएसपी में सरकार ने 325 रुपये का इजाफा किया है। 

विज्ञापन

नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रीमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीएआई) की बैठक में यह फैसला लिया गया है। रबी फसलों के एमएसपी में वृद्धि की सिफारिश सीएसीपी यानी कृषि लागत एवं मूल्य आयोग ने की थी। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक से किसानों को काफी उम्मीदें थीं और उन्हें बड़ी राहत मिल गई है। 

विज्ञापन

इतना हुआ एमएसपी

  • गेहूं का समर्थन मूल्य 1840 रुपये प्रति कुंतल से बढ़कर 1,925 रुपये हो गया है। इसमें 85 रुपये का इजाफा हुआ है।
  • बार्ले के एमएसपी में 85 रुपये प्रति कुंतल का इजाफा हुआ है। पहले यह 1,440 रुपये प्रति कुंतल था, जो अब 1,525 रुपये प्रति कुंतल हो गया है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वहीं मसूर के एमएसपी में भी 325 रुपये प्रति कुंतल का इजाफा हुआ है, जिसके बाद यह 4,800 रुपये हो गया है। जबकि पहले यह 4,475 रुपये था।
  • इसी प्रकार चने के एमएसपी में 255 रुपये की बढ़ोतरी की गई है और इसे 4,875 रुपये प्रति कुंतल कर दिया गया है। पिछले साल यह 4,620 रुपये प्रति कुंतल थी। 

क्या है रबी फसल ?

बता दें कि अक्तूबर से मार्च के बीच होने वाली सभी फसलें को रबी फसल कहा जाता है। मार्च एवं अप्रैल माह में रबी फसलों की कटाई की जाती है। इस दौरान फसलों को सिंचाई के लिए कम पानी की आवश्यकता होती है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed