फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Cabinet Decision: Government will provide gram at a concessional rate to the states

Cabinet Decision: राज्यों को रियायती दर पर चना मुहैया कराएगी सरकार, 1200 करोड़ रुपये आएगी लागत

Wed, 31 Aug 2022 04:50 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 31 Aug 2022 04:50 PM IST
सार

Cabinet Decision: केंद्र सरकार राज्यों को आठ रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर यह चना और चना दाल उपलब्ध कराएगी। राज्य को यह चना पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर मुहैया कराया जाएगा।

विज्ञापन
Cabinet Decision: Government will provide gram at a concessional rate to the states
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमिटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) ने दलहन और चना पर बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने प्राइस सपोर्ट स्कीम (पीपीएस) और प्राइस स्टैबिलाइजेशन फंड (PSF) के तहत खरीदे गए दालों के स्टॉक से राज्यों को अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं के लिए रियायती दर पर 15 लाख टन चना देने को मंजूरी दी है। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार राज्यों को आठ रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर यह चना और चना दाल उपलब्ध कराएगी। राज्य को यह चना पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर मुहैया कराया जाएगा। सरकार की ओर से बुधवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है। राज्य और केंद्र शासित प्रदेश यह चना मिड डे मील, पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (PDS) और बाल विकास कार्यक्रम (ICDP) के लिए उपलब्ध कराएंगे। राज्यों को यह सुविधा 12 महीने की अवधि या 15 लाख मीट्रिक टन का स्टॉक खत्म होने तक मिलेगी। इस योजना के कार्यान्वयन पर कुल 1200 रुपये खर्च किए जाएंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed