फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Cabinet approved subsidy of Rs 24,475 crore for NPK fertilizers to farmers Cabinet decisions

Cabinet: किसानों के लिए 24475 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी, चंद्रयान-4 मिशन पर कैबिनेट ने लिया यह फैसला

Wed, 18 Sep 2024 03:36 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 18 Sep 2024 03:36 PM IST
सार

Cabinet: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट लिए गए फैसलों के बारे में बताते हुए कहा कि पीएम अन्नदाता आय संरक्षण अभियान- पीएम-आशा के लिए 35,000 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं, एनपीके उर्वरकों के लिए 24,475 करोड़ रुपये की सब्सिडी आवंटित करने को मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
Cabinet approved subsidy of Rs 24,475 crore for NPK fertilizers to farmers Cabinet decisions
अश्विनी वैष्णव - फोटो : PIB

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में हुए फैसलों का एलान किया। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की कैबिनेट ने किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए एक के बाद एक योजनाओं को मंजूरी दी है। 

विज्ञापन

एनपीके उर्वरकों पर 24,475 करोड़ की सब्सिडी दी जाएगी

उन्होंने कहा, "आज एनपीके उर्वरकों (Nitrogen, Phosphorus, and Potassium) के लिए 24,475 करोड़ रुपये की सब्सिडी आवंटित करने को मंजूरी दी गई है। पूरी दुनिया में आपूर्ति शृंखला और वैश्विक कीमतों में जो व्यवधान चल रहा है उससे किसानों को अछूता रखने के लिए सरकार ने बड़े निर्णय लिए हैं। खासकर मध्य पूर्व और रूस-यूक्रेन में संघर्ष से पैदा हुई चुनौतियों से किसानों को अप्रभावित रखने के लिए कैबिनेट ने पोषक तत्व आधारित सब्सिडी आवंटित करने का यह निर्णय लिया है।"

विज्ञापन

किसानों की मदद के लिए पीएम-आशा पर खर्च होंगे 35,000 करोड़

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मंत्रिमंडल ने पीएम अन्नदाता आय संरक्षण अभियान- पीएम-आशा के लिए 35,000 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत आदिवासी कल्याण के लिए 79, 156 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत चांद पर भेजेगा मानव मिशन

कैबिनेट के फैसलों पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "चंद्रयान-4 मिशन में और अधिक तत्वों को जोड़ने के लिए विस्तारित किया गया है। अगला कदम चंद्रमा पर मानव मिशन भेजना है। इसके लिए सभी प्रारंभिक कदमों को मंजूरी दे दी गई है। वीनस ऑर्बिटर मिशन, गगनयान फॉलो-ऑन और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन तथा अगली पीढ़ी के लॉन्च व्हीकल विकास को भी मंजूरी दी गई है।"

चंद्रयान 4 पर खर्च होंगे 2,104 करोड़ रुपये

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनैट की ब्रीफिंग के दौरान बताया कि चंद्रयान 4 के विस्तारित मिशन पर 2,104 करोड़ रुपये के खर्च को मंजूरी दी गई है। चंद्रयान 4 के विस्तारित मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्रियों का एक दल चांद पर जाकर वापस आएगा। केंद्रीय कैबिनेट ने वीनस ऑर्बिटर मिशन और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन के पहले माड्यूल को भी मंजूरी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed