फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Byju's shareholders to vote on resolution to ouster CEO, family on Friday

Byju's: बायजू सीईओ और उनके परिवारवालों को बोर्ड से हटाने के लिए कंपनी के शेयरधारक करेंगे मतदान, ये है कारण

Thu, 22 Feb 2024 07:59 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 22 Feb 2024 07:59 PM IST
सार

Byju's: असाधारण आम बैठक (ईजीएम) में हुए वोटिंग का परिणाम 13 मार्च तक लागू नहीं होगा, इस दिन कर्नाटक उच्च न्यायालय कुछ निवेशकों की आरे से उठाए गए कदम को चुनौती देने वाली रवींद्रन की याचिका पर अगली सुनवाई करेगा।

विज्ञापन
Byju's shareholders to vote on resolution to ouster CEO, family on Friday
बायजू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एजुकेशन टेक फर्म बायजू के शेयरधारक शुक्रवार को उस प्रस्ताव पर मतदान करेंगे जिसके तहत कुछ निवेशक संस्थापक सीईओ बायजू रवींद्रन और उनके परिवार के सदस्यों को कथित तौर पर 'कुप्रबंधन और विफलताओं' के कारण बोर्ड से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन


हालांकि, असाधारण आम बैठक (ईजीएम) में हुए वोटिंग का परिणाम 13 मार्च तक लागू नहीं होगा, इस दिन कर्नाटक उच्च न्यायालय कुछ निवेशकों की आरे से उठाए गए कदम को चुनौती देने वाली रवींद्रन की याचिका पर अगली सुनवाई करेगा। उधर, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने बुधवार को ईजीएम पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। निवेशकों की बायजू में 32 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है। कंपनी में रवींद्रन और परिवार की 26.3 फीसदी हिस्सेदारी है। 
विज्ञापन


ईजीएम नोटिस में थिंक एंड लर्न के वर्तमान बोर्ड को हटाने की मांग की गई है, जो बायजू का संचालन करती है, जिसमें रवींद्रन, उनकी पत्नी और सह-संस्थापक दिव्या गोकुलनाथ और उनके भाई रिजु रवींद्रन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2022 में बायजू का मूल्यांकन 22 बिलियन अमेरिकी डॉलर था और अब राइट्स इश्यू के दौरान इसका मूल्यांकन 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर रह गया है। निवेशकों को लुभाने के लिए रवींद्रन ने इस सप्ताह उन्हें पत्र लिखकर कहा कि वह पैसों का उपयोग कैसे किया जाए इस मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए और कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वे बोर्ड के पुनर्गठन के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके तहत संस्थापक और शेयरधारकों की आपसी सहमति से बोर्ड में दो गैर-कार्यकारी निदेशकों की नियुक्ति करना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed