{"_id":"62bd6e172ee2e86d250c8a75","slug":"byju-s-layoffs-on-layoff-of-2500-employees-byju-said-we-are-making-our-team-better","type":"story","status":"publish","title_hn":"Byju's Layoffs: 2500 कर्मचारियों की छंटनी पर 'बायजू' बोला- हम अपनी टीम बेहतर बना रहे ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Byju's Layoffs: 2500 कर्मचारियों की छंटनी पर 'बायजू' बोला- हम अपनी टीम बेहतर बना रहे
Thu, 30 Jun 2022 03:05 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Thu, 30 Jun 2022 03:05 PM IST
सार
कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा है कि अपनी व्यावसायिक प्राथमिकताओं को फिर से जांचने और अपने दीर्घकालिक विकास में तेजी लाने के लिए, हम अपनी समूह की कंपनियों में अपनी टीमों को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं और इस पूरी कवायद में 500 से भी कम कर्मचारी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
बायजू
- फोटो : byjus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीडिया में एडटेक कंपनी बायजू के अपनी समूह की कंपनियों में 2,500 कर्मचारियों की छंटनी की खबरों के बीच कंपनी की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा गया है कि बायजू अपने समूह की कंपनियों की टीमों को बेहतर बनाने पर काम कर रही है। कंपनी की ओर से यह भी कहा गया है कि इस पूरी प्रक्रिया में कंपनी के 500 से भी कम कर्मचारी प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
बायजू की ओर से कहा गया है कि मीडिया में जो खबरें फैलायी जा रही हैं वह पूरी तरह से भ्रामक हैं। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा है कि अपनी व्यावसायिक प्राथमिकताओं को फिर से जांचने और अपने दीर्घकालिक विकास में तेजी लाने के लिए, हम अपनी समूह की कंपनियों में अपनी टीमों को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं और इस पूरी कवायद में 500 से भी कम कर्मचारी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि मनीकंट्रोल ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि बायजू कंपनी अपने कॉस्ट कटिंग के लिए ग्रुप कंपनियों से 2500 कर्मचारियों को हटा रही है। उससे एक दिन पहले ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि बायजू ने पिछले साल अधिग्रहण के जो डील फाइनल किये थे उनके भुगतान में कंपनी की ओर से देरी की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं पीटीआई की ओर से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बायजू ग्रुप की एक कंपनी Toppr ने इस हफ्ते से पहले लगभग 1100 कर्मचारियों जो कि कंपनी के मानव बल का लगभग 36 प्रतिशत है को हटा दिया है। पीटीआई की यह रिपोर्ट कंपनी की ओर से हटाये गए कर्मचारियों के हवाले से लिखी गई है।
Toppr के कर्मियों ने बताया है कि उन्हें कंपनी की तरफ से सोमवार को एक कॉल आया जिसमें उन्हें इस्तीफा देने को कहा गया। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें यह भी कहा गया है कि अगर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो उन्हें बिना किसी नोटिस के बर्खास्त कर दिया जाएगा।
Toppr के एक कर्मी ने नाम ना डिस्क्लोज करने की शर्त पर बताया कि मैं कंपनी में कैमिस्ट्री के सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट टीम का हिस्सा हूं। मेरी पूरी टीम को निकाल दिया गया है। कंपनी ने अपनी ओर से कहा है कि जो खुद इस्तीफा देंगे उन्हें एक महीने की सैलरी दी जाएगी वहीं, जो लोग ऐसा नहीं करेंगे उन्हें कुछ भी नहीं मिलेगा। इस बारे में जब Toppr के सह संस्थापक जेशान हयात से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।