फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Buyers preferring Gold Coin then Jewellery

गहने की जगह सरकारी सोने के सिक्के को तव्वजो दे रहे ग्राहक

Thu, 13 Oct 2016 08:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 13 Oct 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
Buyers preferring Gold Coin then Jewellery
Gold Coin

भारतीय ग्राहक सोने की खरीदारी के दौरान पहले सोने के जेवर की खरीद के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अब उनकी पसंद बदलती जा रही है। भारतीय ग्राहक अब सरकार की तरफ से जारी सोने के सिक्के की खरीदारी करना अधिक पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन


वे साधारण सिक्के के मुकाबले सरकारी सोने के सिक्के को अधिक तव्वजो दे रहे हैं। यह खुलासा विश्व स्वर्ण परिषद (वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल) की रिपोर्ट में किया गया है। यह रिपोर्ट भारत के प्रमुख आठ शहरों के ग्राहकों से बातचीत के आधार पर तैयार की गई है। इनमें मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बंगलूरू, हैदराबाद, अहमदाबाद व कोच्चि शामिल हैं। पिछले साल नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्ण मौद्रीकरण कार्यक्रम में सोने के सिक्के को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के रिसर्च में पाया गया कि लोग साफ तौर पर अब नियमित व गैर ब्रांडेड सोने के सिक्के की जगह भारतीय सोने के सिक्के को प्राथमिकता दे रहे हैं। भारतीय सोने के सिक्के या सरकारी सोने के सिक्के को लोग इसकी शुद्धता, इसके स्तरीय कारक, मेक इन इंडिया का भाव व सरकार के समर्थन की वजह से पसंद कर रहे हैं। बैंक व ब्रांडेड ज्वैलर्स के यहां से इस प्रकार के सिक्के की बिक्री होती है और मुख्य रूप से दीपावली, जन्मदिन, शादी व अन्य खास मौके पर इस प्रकार के सोने के सिक्के की खरीदारी की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आभूषण से ज्यादा होगी  सिक्कों की डिमांड

Buyers preferring Gold Coin then Jewellery
सोने के स‌िक्के

काउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले समय में सोने के निवेश के रूप में भारतीय सोने के सिक्के को लोग सबसे अधिक पसंद करेंगे। वर्तमान में भारतीय सोने के सिक्के पांच व दस ग्राम में है। साथ ही 20 ग्राम की सोने की छड़ भी उपलब्ध है।

सोने के सिक्के की एक तरफ अशोक चक्र है तो दूसरी तरफ महात्मा गांधी की मुखाकृति। वाणिज्य मंत्रालय के अधीन काम करने वाली सरकारी कंपनी एमएमटीसी के सीएमडी वेद प्रकाश के मुताबिक भारतीय सोने के सिक्के के लांच होने के बाद से उन्होंने अब तक 185 किलो सोने के सिक्के की बिक्री की है।

उन्होंने कहा एमएमटीसी के स्टोर के अलावा भारतीय सोने के सिक्के की खरीदारी भारतीय ओवरसीज बैंक, फेडरल बैंक, विजया बैंक व यस बैंक से की जा सकती है। अभी भारतीय सोने के सिक्कों की बिक्री 200 स्टोर पर की जा रही है और जल्द ही इसकी संख्या बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। भारतीय डाक विभाग व अन्य कई बैंकों के साथ भी सिक्के केवितरण केंद्र खोलने पर बातचीत की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed