फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates Sri Lanka US Tariff RBI SEBI Share Market USD INR Commerce Trade Import Export News In Hindi

Biz Updates: सीबीआई ने आयकर अधिकारी और सीए को किया गिरफ्तार, फ्यूचर रिटेल पर ₹10 लाख जुर्माना

Fri, 25 Apr 2025 06:05 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 25 Apr 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Business Updates Sri Lanka US Tariff RBI SEBI Share Market USD INR Commerce Trade Import Export News In Hindi
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला

सीबीआई ने आयकर विभाग के एक उपायुक्त और एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई आयकर आकलन के लिए फेसलेस योजना में कथित रूप से बाधा डालने के आरोप में की गई। अधिकारियों ने बताया कि आयकर उपायुक्त विजयेंद्र 2015 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी हैं और दिल्ली में विभाग के झंडेवालान कार्यालय में तैनात हैं। उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। वहीं, चार्टर्ड अकाउंटेंट दिनेश कुमार अग्रवाल को गुजरात के भरूच में गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


मार्च तिमाही में धीमी रहेगी भारतीय कंपनियों की आय वृद्धि
भारतीय कंपनियों की आय वृद्धि जनवरी-मार्च तिमाही में लगभग पांच से छह फीसदी पर स्थिर रहेगी, लेकिन लाभ बढ़ेगा। क्रिसिल रेटिंग्स की एक इकाई ने कहा, इस दौरान परिचालन लाभ मार्जिन आठ फीसदी रहने का अनुमान है, जो एक साल पहले की तुलना में 0.60 फीसदी की वृद्धि है। एजेंसी ने अपने अनुमानों पर पहुंचने के लिए एनएसई के बाजार पूंजीकरण में 50 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी रखने वाली 400 से ज्यादा कंपनियों का विश्लेषण किया। क्रिसिल इंटेलिजेंस के निदेशक पुशन शर्मा ने कहा, उपभोक्ता विवेकाधीन उत्पाद, सेवा और मुख्य सेवा खंड में राजस्व में सालाना आधार पर आठ से नौ फीसदी की वृद्धि हो सकती है। वाहन क्षेत्र का राजस्व छह फीसदी बढ़ा है, क्योंकि यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री और निर्यात में तेजी आई है। कीमतों में बढ़ोतरी के कारण एफएमसीजी कंपनियों का राजस्व चार से छह तक फीसदी बढ़ सकता है।
विज्ञापन


फ्यूचर रिटेल पर 10 लाख रुपये का जुर्माना
भारत की शेयर बाजार नियामक- सेबी ने बृहस्पतिवार को सिंगापुर इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर की ओर से पारित अंतरिम आदेश के संबंध में अपर्याप्त और विलंबित प्रकटीकरण के लिए फ्यूचर रिटेल पर 10 लाख का जुर्माना लगाया। अमेजन डॉट कॉम की शिकायत पर जांच के बाद जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई क्षेत्र बंद होने से बढ़ेगा यूरोप-अमेरिका का किराया 
पाकिस्तान की ओर से भारतीय विमानन कंपनियों पर रोक लगाने से पश्चिमी देशों की ओर जाने वाली उड़ानों पर असर पड़ेगा। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, खास तौर पर दिल्ली और अन्य उत्तरी शहरों से, अपने गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लेंगी और इसे निकट भविष्य में किराए में भी वृद्धि होने की संभावना है। इंडिगो और एयर इंडिया के अलावा, एयर इंडिया एक्सप्रेस व स्पाइसजेट भी इस रूट पर अंतरराष्ट्रीय परिचालन करती हैं। दिल्ली समेत उत्तर भारतीय शहरों से यूरोप, अमेरिका की ओर जाने वाली सभी उड़ानें बंद होने के कारण प्रभावित होंगी। वरिष्ठ एयरलाइन अधिकारियों और पायलटों के अनुसार, इन उड़ानों को वैकल्पिक मार्ग अपनाना होगा, जो अरब सागर के ऊपर से अब घूम कर जाएंगी। इससे ईंधन की लागत भी बहुत बढ़ जाएगी। सोशल मीडिया पर एयर इंडिया ने कहा कि सभी भारतीय एयरलाइनों के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध की घोषणा के कारण, यह उम्मीद की जाती है कि उत्तरी अमेरिका, यूके, यूरोप और मध्य पूर्व के लिए या वहां से आने वाली एयर इंडिया की कुछ उड़ानें वैकल्पिक विस्तारित मार्ग का उपयोग करेंगी।

अमेरिकी डॉलर में मजबूती के कारण वायदा कारोबार में सोने की कीमत टूटी
अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध के संभावित रूप से नरम पड़ने और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोना 839 रुपये टूटकर 95,073 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोना के जून डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 839 रुपये अथवा 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95,073 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी जिसमें 18,007 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसके अलावा, बहुमूल्य धातु का अगस्त अनुबंध 760 रुपये या 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95,858 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण कमजोर वैश्विक संकेत बताया। वैश्विक मोर्चे पर न्यूयॉर्क में सोना वायदा 40.26 डॉलर अथवा 1.20 प्रतिशत गिरकर 3,308.34 डॉलर प्रति औंस रह गया।

अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा, "अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में प्रगति की उम्मीद से अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों पर दबाव है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed