फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates SEBI social media Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export Hindi News

Biz Updates: पीएम मोदी ने एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई से की मुलाकात; शीर्ष कंपनियों का बाजार मूल्य बढ़ा

Sun, 12 Oct 2025 12:54 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 12 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Business Updates SEBI social media Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export Hindi News
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सुरक्षित एआई सिस्टम बनाने वाली कंपनी एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई से मुलाकात की। कंपनी अगले साल बंगलूरू में एक कार्यालय खोलने की भी योजना बना रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने अमोदेई के एक सोशल मीडिया पोस्ट को टैग करते हुए कहा, आपसे मिलकर खुशी हुई। भारत का जीवंत तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र और प्रतिभाशाली युवा मानव-केंद्रित और जिम्मेदार एआई नवाचार को आगे बढ़ा रहे हैं। हम एंथ्रोपिक के विस्तार का स्वागत करते हैं और प्रमुख क्षेत्रों में विकास के लिए एआई के इस्तेमाल पर मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

विज्ञापन


इससे पहले, अमोदेई ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्होंने भारत में एंथ्रोपिक के विस्तार पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की, जहां जून से इसके उत्पाद क्लाउड कोड के उपयोग में पांच गुना वृद्धि देखी गई है। भारत एक अरब से ज्यादा लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एआई का उपयोग कैसे करता है, यह एआई के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण होगा।

विज्ञापन

शीर्ष कंपनियों का बाजार मूल्य बढ़ा, TCS को सबसे अधिक फायदा
पिछले हफ्ते शेयर बाजार में तेजी से शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का मार्केट कैप 1.94 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। सबसे बड़ा लाभ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को हुआ, जिसका मूल्य 45,678 करोड़ रुपये बढ़कर 10.95 लाख करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस और इंफोसिस को भी फायदा हुआ। वहीं, भारतीय जीवन बीमा निगम और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मूल्य में गिरावट दर्ज की गई। रिलायंस सबसे ज्यादा मूल्यवान कंपनी बनी रही।
 

महिला कर्मचारियों की संख्या बढ़ाएगा SBI, 2030 तक 30% का लक्ष्य
एसबीआई ने अपनी महिला कर्मचारियों की संख्या 2030 तक 30 प्रतिशत करने का लक्ष्य तय किया है। वर्तमान में बैंक में कुल स्टाफ का 27 प्रतिशत महिलाएं हैं। बैंक महिला कर्मचारियों को नेतृत्व के लिए तैयार करने, काम और परिवार में संतुलन बनाने और सुरक्षित माहौल देने पर जोर दे रहा है। एसबीआई महिलाओं के लिए क्रेच भत्ता, मातृत्व अवकाश के बाद विशेष प्रशिक्षण और स्वास्थ्य जांच जैसी सुविधाएं दे रहा है। देशभर में एसबीआई की 340 से अधिक शाखाएं सिर्फ महिलाओं द्वारा संचालित हैं। बैंक का मानना है कि विविधता से कामकाज में मजबूती और नवाचार बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed