फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates RBI Fine Wheat SEBI Share Market USD vs INR Commerce Trade Import Export Hindi News

Biz Updates: सरकार ने खरीदा पिछले साल से अधिक गेहूं; डॉयचे बैंक एजी और यस बैंक पर 79.60 लाख का जुर्माना

Sat, 17 May 2025 02:29 PM IST
नितिन गौतम बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 17 May 2025 02:29 PM IST
विज्ञापन
Business Updates RBI Fine Wheat SEBI Share Market USD vs INR Commerce Trade Import Export Hindi News
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला

सरकार की गेहूं खरीद पिछले साल के स्तर को पार कर गई है। चालू विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक 2.86 करोड़ टन गेहूं की खरीदारी की गई है। यह खरीद 2022-23 विपणन वर्ष के बाद से सबसे अधिक है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राज्य एजेंसियां केंद्रीय भंडार के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदती हैं। इस वर्ष 11.53 करोड़ टन गेहूं उत्पादन का अनुमान है। गेहूं खरीद करने वाले सभी पांच प्रमुख राज्यों में पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश ने पिछले वर्ष की तुलना में चालू वर्ष में अधिक खरीद की है। 16 मई तक पंजाब ने 1.15 करोड़ टन, मध्य प्रदेश ने 74 लाख टन, हरियाणा ने 70 लाख टन और राजस्थान ने 16 लाख टन खरीद की है। 62,346 करोड़ का न्यूनतम समर्थन मूल्य भुगतान किया गया है, जिससे 22.7 लाख किसानों को लाभ मिला है।

विज्ञापन


डॉयचे बैंक एजी और यस बैंक पर 79.60 लाख का जुर्माना
आरबीआई ने कुछ नियामकीय मानदंडों का पालन नहीं करने के लिए डॉयचे बैंक एजी, इंडिया और यस बैंक पर कुल 79.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने शुक्रवार को कहा, डॉयचे बैंक एजी, इंडिया पर बैंकों में बड़े कर्ज को लेकर केंद्रीय रिपॉजिटरी बनाने से जुड़े कुछ निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए 50 लाख का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, वित्तीय विवरण प्रस्तुति एवं खुलासा पर आरबीआई के कुछ निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए यस बैंक पर 29.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दोनों मामलों में आरबीआई ने कहा, जुर्माना नियामकीय अनुपालन में कमियों पर आधारित है। इसका उद्देश्य बैंकों की ओर से अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता पर फैसला सुनाना नहीं है।

विज्ञापन

इमामी को 162 करोड़ रुपये का फायदा
इमामी लि. को 2024-25 की मार्च तिमाही में 162.17 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। एक साल पहले की समान तिमाही की तुलना में 10.5 फीसदी अधिक है। राजस्व बढ़कर 963 करोड़ रुपये रहा। खर्च बढ़कर 743 करोड़ रुपये रहा। कंपनी दो रुपये प्रति शेयर लाभांश देगी।
विज्ञापन

विदेशी मुद्रा भंडार 4.55 अरब डॉलर बढ़ा
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 9 मई को समाप्त सप्ताह में 4.55 अरब डॉलर बढ़कर 690.617 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। स्वर्ण भंडार बढ़ने से यह वृद्धि दर्ज की गई है। विदेशी मुद्रा संपत्ति 19.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 581.37 अरब डॉलर पहुंच गई। स्वर्ण भंडार भी 4.51 अरब डॉलर बढ़ा है।
विज्ञापन

ह्यूंडई प्रति शेयर देगी 21 रुपये का लाभांश
ह्यूंडई मोटर इंडिया को मार्च तिमाही में 1,614 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। एक साल पहले की समान तिमाही की तुलना में यह चार फीसदी कम है। कंपनी ने बताया, राजस्व बढ़कर 17,940 करोड़ रहा। कंपनी ने प्रति शेयर 21 रुपये लाभांश का देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed