फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates RBI Finance Ministry Share Market USD INR Value Commerce Trade News In Hindi

Biz Update: जीटीआरआई का सुझाव- घरेलू ईवी कंपनियों को अपने दम पर बढ़ने दे भारत; विदेशी मुद्रा भंडार नई ऊंचाई पर

Sat, 07 Sep 2024 08:40 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 07 Sep 2024 08:40 AM IST
विज्ञापन
Business Updates RBI Finance Ministry Share Market USD INR Value Commerce Trade News In Hindi
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सरकार को घरेलू इलेक्ट्रिक वाहन यानी ईवी को प्रोत्साहनों पर निर्भरता के बिना अपने दम पर बढ़ने देना चाहिए। इससे देश चीन की ईवी कॉलोनी बनने से बच जाएगा। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) ने रिपोर्ट में कहा, भारत को बड़े पैमाने पर ईवी को अपनाने में ऐसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिनका सामना अन्य देशों को नहीं करना पड़ रहा है। जीटीआरआई ने शुक्रवार को रिपोर्ट में कहा, इन चुनौतियों में कोयले जैसे जीवाश्म ईंधन से उत्पन्न 80 फीसदी बिजली, बार-बार बिजली कटौती और बैटरी और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे ईवी बनाने के लिए जरूरी घटकों के लिए आयात पर निर्भरता शामिल है। एजेंसी
विज्ञापन


विदेशी मुद्रा भंडार 684 अरब डॉलर की नई ऊंचाई पर
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 23 अगस्त को समाप्त हफ्ते में 2.3 अरब डॉलर बढ़कर 683.99 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इसके पहले के हफ्ते में इसमें 7.02 अरब डॉलर की वृद्धि हुई थी। आरबीआई के मुताबिक, विदेशी मुद्रा संपत्ति 1.49 अरब डॉलर बढ़कर 599 अरब डॉलर हो गई है। सोने का भंडार 86.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 61.8 अरब डॉलर पहुंच गया।
विज्ञापन


हुडको सहित तीन पर आरबीआई का जुर्माना
आरबीआई ने हुडको सहित तीन कंपनियों पर तमाम नियमों के उल्लंघन के मामले में जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को बताया, हुडको पर 3.5 लाख रुपये, गोदरेज हाउसिंग और आधार हाउसिंग फाइनेंस पर पांच-पांच लाख रुपये का दंड लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गॉडफ्रे फिलिप्स दे सकती है बोनस शेयर
सिगरेट बनाने वाली कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स दो शेयर पर एक शेयर का बोनस दे सकती है। इसके लिए कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 20 सितंबर को होगी। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को बताया, इसकी रिकॉर्ड तारीख की घोषणा बाद में होगी। 


स्पाइसजेट जुटाएगी 3,200 करोड़ रुपये
वित्तीय संकट से घिरी स्पाइसजेट इक्विटी और डेट के जरिये 3,200 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इसमें प्रमोटर भी पैसे लगा सकते हैं। रकम का उपयोग उन विमानों को चालू करने पर किया जाएगा, जो खड़े हैं। कंपनी क्यूआईपी से 2,500 करोड़ जुटाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed