फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates RBI Finance Ministry Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export News In Hindi

Biz Update: प्रतिभूति बाजार में डिजिलॉकर इस्तेमाल पर सेबी सहमत; शीर्ष-500 शेयर खरीद-बिक्री का उसी दिन सेटलमेंट

Wed, 11 Dec 2024 07:19 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 11 Dec 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
Business Updates RBI Finance Ministry Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export News In Hindi
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला
सेबी ने प्रतिभूति बाजार में प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने व लावारिस संपत्तियों की संख्या कम करने के लिए मंगलवार को डिजिलॉकर के उपयोग का प्रस्ताव दिया। नियामक ने परामर्श पत्र में कहा, डिजिलॉकर पर डीमैट व म्यूचुअल फंड होल्डिंग के विवरण उपलब्ध कराने चाहिए। साथ ही, केवाईसी पंजीकरण करने वाली एजेंसियों को निवेशक की मृत्यु की जानकारी डिजिलॉकर के साथ साझा करनी चाहिए। प्रस्तावों पर 31 दिसंबर तक सुझाव मांगे गए हैं।
विज्ञापन


शीर्ष-500 शेयरों में खरीद-बिक्री का अब उसी दिन होगा सेटलमेंट
इसके अलावा सेबी ने मंगलवार को वैकल्पिक टी+0 सेटलमेंट का दायरा बढ़ाने का फैसला भी लिया। अब इसमें बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष-500 शेयरों को शामिल कर लिया गया है। इस व्यवस्था को इसी साल 28 मार्च को शुरू किया गया था, जो अभी सिर्फ 25 शेयरों पर लागू है। टी+0 सेटलमेंट का मतलब है कि आप जिस दिन शेयरों की खरीद-बिक्री करेंगे, सेटलमेंट भी उसी दिन हो जाएगा। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक सर्कुलर में कहा, 31 जनवरी 2025 से शीर्ष-500 शेयरों के लिए टी+0 सेटलमेंट शुरू होगा। सभी ब्रोकर इसमें हिस्सा ले सकते हैं। सर्कुलर के मुताबिक, जनवरी, 2025 से इस सूची में सबसे नीचे के 100 शेयरों के साथ टी+0 सेटलमेंट की शुरुआत की जाएगी और 500 शेयरों के शामिल होने तक हर माह इसमें अगले 100 स्टॉक्स को शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन


कोलंबो बंदरगाह परियोजना: अदाणी ने अमेरिकी वित्तपोषण का अनुरोध वापस लिया
श्रीलंकाई बंदरगाह परियोजना के वित्तपोषण के लिए भारत के अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी का समूह अपने संसाधनों का इस्तेमाल करेगा। अदाणी ग्रुप ने अमेरिकी वित्तपोषण का अनुरोध वापस ले लिया है। ‘अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड’ के मुताबिक परियोजना अगले साल की शुरुआत तक चालू हो जाएगा, इस बात की पूरी संभावना है। कंपनी अपनी पूंजी प्रबंधन रणनीति को देखते हुए आंतरिक स्रोतों से ही परियोजना का वित्तपोषण करेगी। अदाणी समूह ने कहा कि 2023 के लिए अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास वित्त निगम (डीएफसी) से वित्तपोषण का अनुरोध वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय सेठ को राजस्व सचिव का अतिरिक्त प्रभार
आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ को मंगलवार को तत्काल प्रभाव से राजस्व सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सरकारी आदेश के मुताबिक, सेठ नियमित राजस्व सचिव की नियुक्ति होने तक या अगले आदेश तक जो भी पहले हो, तब तक अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।


भारत से 80 अरब डॉलर का निर्यात करेगी अमेजन
अमेजन ने 2030 तक भारत से कुल 80 अरब डॉलर का निर्यात करने की प्रतिबद्धता जताई है। अमेजन के उभरते बाजारों के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कंपनी के सालाना शिखर सम्मेलन में कहा, यह 2025 तक 20 अरब डॉलर के मौजूदा लक्ष्य से काफी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed