{"_id":"68552a9206756d084308e668","slug":"business-updates-rbi-dmat-sebi-share-market-usd-inr-value-commerce-trade-import-export-2025-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Biz Updates: शिवसुब्रमण्यम बने PFRDA के नए अध्यक्ष, संचार साथी ने 20 लाख से अधिक खोए-चोरी हुए फोन का पता लगाया","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Biz Updates: शिवसुब्रमण्यम बने PFRDA के नए अध्यक्ष, संचार साथी ने 20 लाख से अधिक खोए-चोरी हुए फोन का पता लगाया
Fri, 20 Jun 2025 03:04 PM IST
रिया दुबे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Fri, 20 Jun 2025 03:04 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसुब्रमण्यम रमण ने शुक्रवार को पेंशन निधि नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। भारत सरकार ने उन्हें पांच साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया है। इनसे पहले दीपक मोहंती पीएफआरडीए के अध्यक्ष थे।
विज्ञापन
रमण ने संभाले कई महत्वपूर्ण पद
रमण 1991 बैच से भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा (आईएएंडएएस) के अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। पीएफआरडीए में शामिल होने से पहले, उन्होंने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के कार्यालय में उप नियंत्रक और महालेखा परीक्षक और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में कार्य किया। इसके अलावा वे भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सेवा लिमिटेड (एनईएसएल) के प्रबंध निदेशक और झारखंड के प्रधान महालेखाकार सहित कई नेतृत्व पदों पर कार्य किया है। उन्होंने 2006 से 2013 तक मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) और उसके बाद भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) में कार्यकारी निदेशक के पद पर भी कार्य किया।
विज्ञापन
बांग्लादेश को एडीबी और विश्व बैंक से मिला 2.14 अरब डॉलर का कर्ज
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने बांग्लादेश को 1.5 अरब डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है। यह कर्ज बांग्लादेश को अपने बैंकिंग क्षेत्र में सुधार, जलवायु परिवर्तन से निपटने और अन्य परियोजनाओं में मदद के लिए दी जा रही है। इसके अलावा गुरुवार को विश्व बैंक ने बांग्लादेश में गैस आपूर्ति बढ़ाने और वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से दो परियोजनाओं के लिए 640 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मंजूरी दी। एडीबी और विश्व बैंक की मंजूरी के साथ, बांग्लादेश को 2.14 अरब डॉलर की मदद मिलेगी।

एचएएल ने इसरो के एसएसएलवी की प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की बोली जीती
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने बड़ी उपलब्धी हासिल की है। एचएएल ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (इसरो) के स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (एसएसएलवी) के तकनीकी हस्तांतरण की बोली जीत ली है। एसएसएलवी 500 किलोग्राम तक के उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा में प्रक्षेपित करने में सक्षम है। यह घोषणा राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र के अध्यक्ष पवन गोयनका ने की। गोयनका ने कहा कि इसरो दो वर्षों तक एचएएल का संचालन करेगा। इस दौरान एचएएल को समान डिजाइन और आपूर्तिकर्ताओं वाले दो रॉकेट विकसीत करने होंगे। एचएएल डिजाइन में सुधार करने और तीसरे रॉकेट के लिए अपने स्वयं के विक्रेता चुनने के लिए स्वतंत्र होगा।

'संचार साथी' ने 20 लाख से अधिक खोए-चोरी हुए फोन का पता लगाया
दूरसंचार राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने शुक्रवार को कहा कि दूरसंचार विभाग के संचार साथी मंच की मदद से अब तक 20 लाख से अधिक खोए या चोरी हुए फोन का पता लगाया गया है। इस मंच पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार सरकार अब तक 33.5 लाख मोबाइल को ब्लॉक करने और 20.28 लाख हैंडसेट का पता लगाने में सक्षम रही।
दूरसंचार विभाग द्वारा धोखाधड़ी की रोकथाम के प्रयासों पर समीक्षा बैठक आयोजित करने के बाद पेम्मासानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, डीओटी के संचार साथी एप्लिकेशन ने धोखाधड़ी वाले मोबाइल कनेक्शनों की रिपोर्टिंग और ब्लॉक करने में सक्षम बनाया और 20 लाख से अधिक खोए या चोरी हुए फोन का पता लगाने में मदद की है। हम एक सुरक्षित और नागरिक केंद्रित डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।