फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates Of 28 May: Business News, ITR -2, Income Tax Return; Share Market; News in Hindi

Biz Updates: आईटीआर-2 फॉर्म से आयकर रिटर्न भरना शुरू; बकरीद पर आज बंद रहेंगे शेयर बाजार, महंगाई पर ये अपडेट

Thu, 28 May 2026 08:29 AM IST
Pavan बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Thu, 28 May 2026 08:29 AM IST
विज्ञापन
Business Updates Of 28 May: Business News, ITR -2, Income Tax Return; Share Market; News in Hindi
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला
आयकर विभाग ने निर्धारण वर्ष 2026-27 के लिए आईटीआर-2 फॉर्म की ऑनलाइन फाइलिंग सुविधा शुरू कर दी है। करदाता अब ई-फाइलिंग पोर्टल के माध्यम से अपना आयकर रिटर्न दाखिल कर सकेंगे। यह फॉर्म मुख्य रूप से उन व्यक्तिगत करदाताओं और हिंदू अविभाजित परिवारों के लिए होता है, जिनकी आय वेतन, मकान किराया या पूंजीगत लाभ जैसे स्रोतों से होती है। आईटीआर-2 दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन


कच्चे माल की लागत बढ़ने से खाने-पीने के चीजों की कीमतों में हो सकता है इजाफा
सिस्टमैटिक्स रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, कच्चे माल पर बढ़ती महंगाई के दबाव के चलते, रोजमर्रा के जरूरी उपभोक्ता उत्पादों की कीमतों में निकट भविष्य में और वृद्धि होने की संभावना है। 
रिपोर्ट में कहा गया है कि कच्चे माल की लागत में औसतन 8-10 प्रतिशत की वृद्धि के चलते, विभिन्न श्रेणियों की कंपनियों ने पिछले एक-दो महीनों में उत्पादों की कीमतों में औसतन 3-7 प्रतिशत की  वृद्धि की है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, खाद्य एवं पेय पदार्थ (F&B) और घरेलू एवं व्यक्तिगत देखभाल (HPC) उत्पादों में कीमतों में और वृद्धि और मात्रा में कटौती की प्रबल संभावना है, क्योंकि कंपनियां बढ़ती इनपुट लागतों की भरपाई करने का प्रयास कर रही हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, "हमारा मानना है कि F&B/HPC उत्पादों में निकट भविष्य में कीमतों में और वृद्धि/मात्रा में कटौती की प्रबल संभावना है, क्योंकि कंपनियां मूल्य निर्धारण, उत्पाद मिश्रण और लागत बचत के संयोजन से महंगाई के प्रभाव को कम करने की कोशिश कर रही हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में उपभोक्ता उत्पादों की कंपनियों के राजस्व वृद्धि में मूल्य वृद्धि का योगदान अधिक रहने की उम्मीद है, जबकि मूल्य निर्धारण और मात्रा का योगदान लगभग 50:50 रहने की संभावना है।

हालांकि, रिपोर्ट में यह चेतावनी भी दी गई है कि खुदरा मुद्रास्फीति में वृद्धि से आने वाले महीनों में उपभोग की मात्रा प्रभावित हो सकती है। सिस्टमैटिक्स रिसर्च ने कहा कि हालिया मूल्य वृद्धि से कंपनियों को अपने सकल मुनाफे की रक्षा करने में मदद मिल सकती है, लेकिन वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में सकल मार्जिन पर दबाव जारी रहने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कुछ श्रेणियों, विशेष रूप से ताड़ के तेल और कच्चे तेल से जुड़े इनपुट में लागत में तेजी से वृद्धि हुई है। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच पॉम ऑयल की कीमतों में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में 32 प्रतिशत की वृद्धि हुई। रिपोर्ट में पैकेजिंग लागत में भी भारी वृद्धि होने की बात कही गई है, जिसमें एचडीपीई (उच्च घनत्व पॉलीइथिलीन) की कीमतों में 56 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
 

बकरीद पर आज बंद रहेंगे शेयर बाजार
बकरीद की छुट्टी के कारण आज घरेलू शेयर बाजार बंद रहेंगे। बीएसई और एनएसई के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, बृहस्पतिवार, 28 मई को इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव, करेंसी डेरिवेटिव खडों में कारोबार बंद रहेगा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) सुबह के सत्र के लिए बंद रहेगा। शाम पांच बजे से इसमें कारोबार शुरू होगा। घरेलू एक्सचेंजों पर ट्रेडिंग शुक्रवार को फिर से शुरू होगी। अगली छुट्टी मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार, 26 जून को रहेगी। 
 

ह्यूंडई ने 12,800 रुपये बढ़ाई कारों की कीमत
ह्यूंडई मोटर इंडिया ने वाहनों की कीमतों में 12,800 रुपये तक बढ़ोतरी का एलान किया है। कंपनी के अनुसार, यह मूल्य वृद्धि कच्चे माल की बढ़ती कीमतों, इनपुट लागत में इजाफा और परिचालन खर्च बढ़ने के कारण की जा रही है। नई कीमतें विभिन्न मॉडलों पर अलग-अलग लागू होंगी। कंपनी ने इससे पहले 8 अप्रैल, 2026 को भी अपने पूरे पोर्टफोलियो में औसतन एक फीसद तक कीमत बढ़ाने की घोषणा की थी। 
 

जियो ने लॉन्च किया नया ओटीटी प्लान
रिलायंस जियो ने 200 रुपये का नया ओटीटी पास प्लान पेश किया है। इसमें इंटरनेट डाटा के साथ लाइव टीवी और 15 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की सुविधा मिलेगी। कंपनी के मुताबिक, इस प्लान के जरिये मिलने वाली सुविधाओं की कुल कीमत करीब 1,500 रुपये प्रति माह के बराबर है। इसकी वैधता 28 दिनों की है। इसमें यूट्यूब की प्रीमियम सर्विस भी मिलेगी, जिससे यूजर्स विज्ञापन-मुक्त वीडियो देख सकेंगे। 30जीबी 4जी के साथ असीमित 5जी डाटा भी मिलेगा। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed