फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   business News Gross direct tax increased by 26 percent to 13 lakh crore net tax collection also increased

Taxe Collection: सकल प्रत्यक्ष कर 26 फीसदी बढ़कर 13.63 लाख कऱोड़, शुद्ध कर संग्रह भी बढ़ा

Sun, 18 Dec 2022 08:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 18 Dec 2022 08:08 PM IST
विज्ञापन
business News Gross direct tax increased by 26 percent to 13 lakh crore net tax collection also increased
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चालू वित्त वर्ष में अब तक सकल प्रत्यक्ष कर का संग्रह 26 फीसदी बढ़कर 13.63 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसमें 7.25 लाख करोड़ रुपये कॉरपोरेशन टैक्स रहा है। 6.35 लाख करोड़ रुपये व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) और प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) रहा है। 

विज्ञापन


लक्ष्य का 80 फीसदी
शुद्ध कर संग्रह बजट में पूरे साल के लिए रखे गए लक्ष्य का 80 फीसदी रहा है। पिछले साल की तुलना में यह 19.81 फीसदी बढ़कर 11.35 लाख करोड़ रुपये हो गया है। बजट में कुल प्रत्यक्ष कर संग्रह का लक्ष्य 14.20 लाख करोड़ रुपये रखा गया है। 
विज्ञापन


बीते साल से 10 हजार करोड़ रुपये अधिक
यह एक साल पहले के 14.10 लाख करोड़ की तुलना में 10 हजार करोड़ रुपये अधिक है। इस दौरान 17 दिसंबर तक 2.28 लाख करोड़ रुपये करदाताओं को वापस किए गए।

business News Gross direct tax increased by 26 percent to 13 lakh crore net tax collection also increased
सीबीडीटी - फोटो : Social media

सुप्रीम कोर्ट के बेनामी फैसले के खिलाफ सीबीडीटी ने समीक्षा दायर की
बेनामी लेनदेन कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने समीक्षा याचिका दायर की है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि आयकर विभाग बेनामी लेनदेन निरोधक कानून को पिछली तारीख से लागू नहीं कर सकता है। सूत्रों का कहना है कि सीबीडीटी ने इस समीक्षा याचिका में दलील दी है कि आरोपी शख्स का गैरकानूनी संपत्तियां रखना एक 'सतत आपराधिक कृत्य' माना जाना चाहिए। सीबीडीटी केंद्रीय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के तहत कर विभाग के लिए नीति तैयार करता है। इसने आयकर विभाग की क्षेत्रीय इकाइयों से राय लेने के बाद यह समीक्षा याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की है। बेनामी लेनदेन निरोधक कानून को 2016 में लागू किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed