{"_id":"697eeff6adae2ca50709f61c","slug":"budget-2026-government-announces-key-initiatives-to-boost-employment-msmes-and-industrial-growth-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget 2026: बजट में रोजगार के अवसर बढ़ाने और MSME क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं; ऑरेंज इकोनॉमी को बढ़ावा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Budget 2026: बजट में रोजगार के अवसर बढ़ाने और MSME क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं; ऑरेंज इकोनॉमी को बढ़ावा
Sun, 01 Feb 2026 11:47 AM IST
शिवम गर्ग
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:47 AM IST
सार
केंद्रीय बजट 2026 में रोजगार, एमएसएमई और उद्योग क्षेत्र के लिए कई अहम घोषणाएं की गईं। ऑरेंज इकोनॉमी और एमएसएमई विकास के लिए विशेष योजनाओं का प्रस्ताव किया गया।
विज्ञापन
केंद्रीय बजट 2026-27
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 के केंद्रीय बजट में रोजगार सृजन, एमएसएमई और औद्योगिक क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस बजट का मुख्य उद्देश्य रोजगार बढ़ाने और छोटे और मंझले उद्योगों (MSMEs) को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ देश के औद्योगिक क्षेत्रों को पुनर्जीवित करना है।
विज्ञापन
ऑरेंज इकोनॉमी और रोजगार के अवसर
वित्त मंत्री ने घोषणा की कि ऑरेंज इकोनॉमी यानी गेमिंग, कॉमिक्स, एनीमेशन और विज़ुअल इफेक्ट्स (AVGC) सेक्टर में 2030 तक 20 लाख पेशेवरों की आवश्यकता होगी। इसके तहत AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित की जाएंगी, जो युवा पेशेवरों को इन क्षेत्रों में रोजगार सृजन और कौशल विकास में मदद करेंगी। इस क्षेत्र में नई पहल की योजना से रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है, खासकर उन युवाओं के लिए जो इन उभरते हुए क्षेत्रों में करियर बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
एमएसएमई और उद्योग क्षेत्र के लिए घोषणाएं
एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्योग) के लिए बजट में कई अहम योजनाएं प्रस्तुत की गईं:
- 200 विरासती औद्योगिक क्लस्टरों को पुनर्जीवित करने के लिए योजना का प्रस्ताव।
- एमएसएमई को चैंपियन के तौर पर विकसित करने के लिए सहायता देने का प्रस्ताव, त्रि-आयामी दृष्टिकोण अपनाया जाएगा। उद्यमों को प्रोत्साहित करने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की एसएमई विकास निधि का प्रस्ताव।
- आत्मनिर्भर भारत निधि में दो हजार करोड़ रुपये के टॉप अप का प्रस्ताव।
- TReDS के साथ एमएसएमई को सात लाख करोड़ रुपये से अधिक धनराशि मुहैया कराई गई। TReDS के लेनदेन निपटान प्लेटफॉर्म के रूप में अनिवार्य किया गया। TReDS प्लेटफॉर्म पर बीजक छूट के लिए सीजीटीएमएसई के माध्यम से ऋण गारंटी सहायता।
- एमएसएमई में सरकारी खरीद के बारे में सूचना साझा करने के लिए जेम को TReDS से जोड़ा गया। TReDS प्राप्तियों को अस्ति-समर्थित प्रतिभूतियों के रूप में शुरू किया गया।
- टियर-2 और टियर-3 कस्बों में कॉरपोरेट मित्रों को तैयार करने के लिए पेशेवर संस्थानों को मदद।
- अर्ध पेशेवर एमएसएमई को किफायती लागतर पर अनुपालन अपेक्षाओं को पूरा करने में सहायता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन