फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Youth Expectations From Budget 2025 Jobs Employment Announcements Key Details News in Hindi

Budget 2025: स्टार्टअप के लिए 10000 करोड़ की फंड ऑफ फंड्स योजना का एलान; जानें बजट में युवाओं के लिए क्या खास

Sat, 01 Feb 2025 02:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 01 Feb 2025 02:28 PM IST
सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2025-26 के लिए लगातार आठवीं बार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट आज पेश किया। इस बजट में युवाओं के लिए जानिए क्या-क्या प्रावधान किए गए हैं। 

विज्ञापन
Youth Expectations From Budget 2025 Jobs Employment Announcements Key Details News in Hindi
बजट 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को उभरते उद्यमियों के वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के कोष के साथ स्टार्टअप के लिए ‘फंड ऑफ फंड्स’ योजना के एक और दौर की घोषणा की। एलान इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि सरकार स्टार्टअप के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

विज्ञापन


सरकार ने बजट में युवाओं के लिए किए ये एलान
सरकार ने बजट में युवाओं को ध्यान में रखते हुए स्टार्टअप्स के लिए ऋण सीमा को 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये किया गया है। साथ ही 27 फोकस क्षेत्रों में ऋण गारंटी को घटाकर एक प्रतिशत कर दिया गया है। सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के लिए ऋण सीमा को 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये किया गया है। साथ ही उद्यम पोर्टल पर पंजीकृत सूक्ष्म उद्यमों के लिए पांच लाख रुपये की सीमा वाले कस्टमाइज्ड क्रेडिट कार्ड शुरू किए जाएंगे। पहले वर्ष में ऐसे 10 लाख कार्ड जारी किए जाएंगे। फंड ऑफ फंड्स का एलान किया है। सरकार ने फंड ऑफ फंड्स की स्थापना की है, जिसके तहत सरकार स्टार्टअप्स के लिए  10 हजार करोड़ की मदद देगी। 
विज्ञापन


कौशल विकास के लिए पांच राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जाएंगे
सरकार वैश्विक विशेषज्ञता और साझेदारी के साथ कौशल विकास के लिए पांच राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगी। पांच आईआईटी संस्थानों में बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। सरकार ने बताया कि बीते 10 वर्षों में आईआईटी संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या 65 हजार से बढ़कर 1.35 लाख हो गई है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता में बेहतर शिक्षा के लिए 500 करोड़ रुपये की लागत से एक कॉलेज स्थापित किया जाएगा। अगले साल मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में 10 हजार से ज्यादा अतिरिक्त सीटें जोड़ी जाएंगी। अगले पांच वर्षों में 75 हजार सीटें जोड़ने का लक्ष्य है। अगले पांच वर्षों में पीएम रिसर्च फेलोशिप योजना के अनुसार, आईआईटी और आईआईएससी में तकनीकी अनुसंधान के लिए 10 हजार फेलोशिप प्रदान की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किन बिंदुओं पर आधारित है बजट 2025-26?

  • विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए
  • समग्र विकास करने के लिए
  • निजी क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए
  • घरेलू संवेदनाओं को मजबूत करने के लिए
  • मध्यम वर्ग की खर्च करने की क्षमता को बढ़ाने के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed