फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Budget 2025 Live Streaming Telecast Channel When and Where to Watch FM Nirmala Sitharaman Speech News in Hindi

Budget 2025 Live Streaming: बजट के दिन कब-क्या होगा, कहां देख सकेंगे लाइव प्रसारण? जानें मोबाइल पर कैसे देखें

Sat, 01 Feb 2025 05:00 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 01 Feb 2025 05:00 AM IST
सार

Budget 2025 Live Streaming: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट पेश करने वाली हैं। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह दूसरा बजट है। बजट के दिन वित्त मंत्री का क्या कार्यक्रम रहेगा? बजट भाषण कितने बजे शुरू होगा? आप बजट भाषण का लाइव प्रसारण कितने बजे से और कहां देख सकेंगे? बजट से जुड़ी पल-पल की अपडेट यहां पढ़िए

विज्ञापन
Budget 2025 Live Streaming Telecast Channel When and Where to Watch FM Nirmala Sitharaman Speech News in Hindi
बजट 2025-26 - फोटो : amarujala.com

विस्तार

बजट के दिन शनिवार की सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर वित्त मंत्री मंत्रालय पहुंचकर सबसे पहले बजट 2025 तैयार करने वाली अपनी टीम के साथ फोटो सेशन में हिस्सा लेंगी। सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर वित्त मंत्री महामहिम राष्ट्रपति से मुलाकात कर बजट की मंजूरी लेंगी। गुरुवार की सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद पहुंचेंगी। सुबह 10 बजे कैबिनेट की बैठक होगी जिसमें बजट को मंजूरी दी जाएगी। सुबह 11 बजे वित्त मंत्री संसद में वर्ष 2025 का बजट पेश करेंगी। बजट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट 2025 पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे। इसके बाद करीब 3 बजे वित्त मंत्री सीतारमण बजट टीम के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। शाम 5-6 बजे के बीच वित्त मंत्री मीडिया से बात करेंगी।

विज्ञापन


आप बजट का पूरा लाइव प्रसारण अमर उजाला की वेबसाइट और हमारे यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।
विज्ञापन


बजट से जुड़ी पल-पल की जानकारी कहां और कैसे देखें?
वित्त मंत्री सीतारमण की ओर से बजट 2024 की घोषणा के बाद इससे जुड़े सभी दस्तावेज जनता के देखने के लिए https://www.indiabudget.gov.in पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। बजट में हुए सभी प्रमुख एलानों को बारीकी से समझने के लिए बने रहिए अमर उजाला के साथ। इसके साथ ही बजट से जुड़ी हर जानकारी अमर उजाला के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल पर देख सकेंगे बजट की पूरी जानकारी
बजट 2025 की संपूर्ण जानकारी मोबाइल पर भी उपलब्ध होगी। इसके लिए आपको यूनियन बजट मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा। वित्त मंत्री के द्वारा 01 फरवरी 2025 को संसद में बजट पेश होने के तुरंत बाद यह आपको उपलब्ध हो जाएगा। बजट की सारी तकनीकी जानकारी एंड्राइड और एपल के सभी स्मार्टफोन पर हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध कराई जा रही है। इससे आम लोगों को बजट को जानने-समझने और उस पर अपनी प्रतिक्रिया देने में आसानी रहेगी। इसके साथ ही, अमर उजाला की मोबाइल एप पर भी आज बजट से जुड़ी खबर को रोचक ग्राफिक्स के साथ विस्तार से पढ़ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed