फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Budget 2025 HDFC Expert Sakshi Gupta consumer demand Emphasized much more than concessions to common people

Budget 2025: लड़खड़ाती उपभोक्ता मांग को बढ़ाने पर जोर... आम लोगों को रियायतों से कहीं आगे है बजट

Sun, 02 Feb 2025 06:37 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 02 Feb 2025 06:37 AM IST
सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 74 मिनट के अपने बजट भाषण में कई सौगात दीं। विशेषज्ञों का मानना है कि लड़खड़ाती उपभोक्ता मांग को बढ़ाने पर जोर दिया गया है। इसके अलावा  बजट में आम लोगों को मिलने वाली रियायतों से कहीं आगे के प्रावधान किए गए हैं। जानिए किसने क्या कहा

विज्ञापन
Budget 2025 HDFC Expert Sakshi Gupta consumer demand Emphasized much more than concessions to common people
साक्षी गुप्ता और सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एचडीएफसी बैंक की प्रधान अर्थशास्त्री साक्षी गुप्ता ने बताया कि लड़खड़ाती उपभोक्ता मांग पर इस बार सरकार ने विशेष ध्यान दिया है। इससे निम्न और मध्य वर्ग की ओर से उपभोक्ता मांग और बचत को बढ़ावा मिलने की संभावना है, जिसे बढ़ी हुई खाद्य महंगाई और मजदूरी में धीमी वृद्धि से चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। बजट आम आदमी के लिए रियायतें देने से कहीं आगे है। भारत की दीर्घकालिक विकास आकांक्षा को पुनर्जीवित करने के लिए रोजगार सृजन और कौशल वृद्धि महत्वपूर्ण जरूरत रही है। एमएसएमई को बढ़ावा देकर रोजगार पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। दिहाड़ी श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य सेवा, जूते, खिलौने, खाद्य प्रसंस्करण और पर्यटन जैसे श्रम केंद्रित क्षेत्रों को बढ़ावा देने से रोजगार बढ़ेगा। हर वर्ष कार्यबल में शामिल होने वाले 70-80 लाख लोगों को खपाने में इसका कितना लाभ होगा यह देखना बाकी है और यह कार्यान्वयन पर निर्भर करता है। 

विज्ञापन


बजट का कई क्षेत्रों में दिखेगा असर

बजट में मध्य वर्ग पर ध्यान दिया गया है, जो समय की जरूरत भी थी। खपत बढ़ाने और आम आदमी की जेब में ज्यादा पैसे बचे, इस पर ध्यान दिया गया है। खपत बढ़ने से पर्यटन, एफएमसीजी और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं जैसे क्षेत्रों को लाभ होगा। 

विज्ञापन

 -अरुण मंत्री, फाउंडर, मंत्री फिनमार्ट

स्ट्रक्चरल बदलाव से शेयर बाजारों को समर्थन मिलेगा

बजट का असर एक-दो तिमाही में दिखेगा। खासतौर पर बुनियादी ढांचे पर सरकार के खर्च से सीमेंट की मांग में इजाफा होगा। निजी निवेश भी आएगा। स्ट्रक्चरल बदलाव से शेयर बाजारों को समर्थन मिलेगा। बजट के बाद आरबीआई पर बाजार की नजर रहेगी। ब्याज दरों में कटौती होती है तो बाजार में मूवमेंट देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

-सुदीप बंदोपाध्याय, ग्रुप चेयरमैन, इंडिट्रेड कैपिटल

बहुत सकारात्मक, संतुलित और व्यावहारिक बजट

बहुत सकारात्मक, संतुलित और व्यावहारिक बजट है। करदाताओं के हाथ में अधिक पैसे आने से उपभोग, बचत और निवेश सभी कुछ बढ़ेगा, जिसका असर जल्द ही अर्थव्यवस्था में ग्रोथ के रूप में देखने को मिलेगा।

-धीरज रेल्ली, एमडी-सीईओ, एचडीएफसी सिक्योरिटीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed