फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Budget 2022 was presented in 1 hours 31 minutes the record of longest budget speech was also in the name of Sitharaman

Budget 2022: डेढ़ घंटे में पेश हुआ देश का वित्तीय लेखा-जोखा, सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड भी सीतारमण के नाम

Tue, 01 Feb 2022 09:14 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 01 Feb 2022 09:14 AM IST
सार

Longest And Shortest Budget Speech: सरकार आम बजट के जरिए अपने खर्च का लेखा-जोखा जोखा पेश करती है। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट पेश किया। उन्होंने इस बार पिछले सालों की तुलना में कम समय में बजट भाषण पूरा किया। उन्होंने 1 घंटे 31 मिनट में अपना भाषण पूरा किया। गौरतलब है कि सबसे लंबा बजट भाषण पढ़ने का रिकॉर्ड भी निर्मला सीतारमण के नाम पर दर्ज है। 

विज्ञापन
Budget 2022 was presented in 1 hours 31 minutes the record of longest budget speech was also in the name of Sitharaman
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI

विस्तार

मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का आम बजट पेश किया। उन्होंने इस बार पिछले सालों की तुलना में बजट पेश करने के लिए काफी कम समय लिया। सीतारमण ने अपना बजट भाषण महज 1 घंटे 31 मिनट में पूरा किया। गौरतलब है कि भारतीय इतिहास में अब तक का सबसे लंबा बजट भाषण 2 घंटे 41 मिनट का रिकॉर्ड भी सीतारमण के नाम पर ही दर्ज है। 2003 में तत्कालीन वित्त मंत्री जसवंत सिंह के 2 घंटे 13 मिनट के बजट भाषण का रिकॉर्ड तोड़ा था। आपको बता रहे हैं कि ऐसे कौन-से वित्त मंत्री थे, जिन्होंने महज कुछ शब्दों या ही यानी अब तक का सबसे छोटा बजट भाषण दिया था। 

विज्ञापन


सीतारमण ने दिया था सबसे लंबा बजट भाषण
बजट के इतिहास के लंबे बजट भाषणों की बात करें तो अब तक का सबसे लंबा बजट भाषण देने का रिकॉर्ड वर्तमान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम दर्ज है। उन्होंने पिछले साल पूरे 2 घंटे 41 मिनट का भाषण देकर नया रिकॉर्ड बनाया। बता दें कि सीतारमण के बजट भाषण से 17 साल पहले जसवंत सिंह ने 2003 में 2 घंटे 13 मिनट तक बजट भाषण दिया था, जो इससे पहले रिकॉर्ड था।  
विज्ञापन


हीरूभाई पटेल ने पढ़ा था सबसे छोटा बजट भाषण
साल 1977, इमरजेंसी के बाद हुए लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो चुका था। मोरारजी देसाई के नेतृत्व में देश में पहली गैर-कांग्रेसी सरकार बनी थी। मोरारजी प्रधानमंत्री बने थे और वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी हिरूभाई एम पटेल को सौंपी गई थी। तब 1977 के मार्च में हिरूभाई ने अंतरिम बजट संसद में पेश किया था। उनका बजट भाषण महज 800 शब्दों का था, जो महज कुछ ही मिनटों में समाप्त हो गया था। इसे अब तक का सबसे छोटा बजट भाषण माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसने सबसे ज्यादा बार पेश किया बजट
अब तक सबसे अधिक बार भारत का बजट मोरारजी देसाई ने पेश किया है। मोरारजी ने वित्त मंत्री के रूप में 10 बार देश का बजट पेश किया है। इसमें आठ बजट और दो अंतरिम बजट शामिल हैं। मोरारजी देसाई के बाद सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड यूपीए सरकार के दौरान वित्त मंत्री रहे पी. चिदंबरम के नाम है। उन्होंने नौ बार बजट पेश किया, जबकि प्रणब मुखर्जी ने आठ बार और यशवंत सिन्हा आठ बार बजट पेश किया था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी छह बार देश का आम बजट पेश कर चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed