{"_id":"61e6604a425af9682b7142a3","slug":"budget-2022-government-can-make-big-announcement-to-boost-farmers-income-working-on-this-plan-know-details-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget 2022: किसानों को खुश करने की तैयारी में केंद्र सरकार, आय बढ़ाने के उद्देश्य से इस योजना पर कर रही काम","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Budget 2022: किसानों को खुश करने की तैयारी में केंद्र सरकार, आय बढ़ाने के उद्देश्य से इस योजना पर कर रही काम
Tue, 01 Feb 2022 09:18 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 01 Feb 2022 09:18 AM IST
सार
Union Budget 2022-23: रिपोर्ट में अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि इस योजना में भारतीय किसानों को अपने उत्पादों के लिए बाजार स्थापित करने में मदद करने के लिए निर्यात का समर्थन भी शामिल होगा।
विज्ञापन
बजट 2022 किसान
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2021 में किसानों की भारी नाराजगी का सामना करने के बाद अब केंद्र सरकार किसानों को खुश करने की तैयारी कर रही है। उम्मीद है कि बजट 2022 में किसानों को लेकर कई बड़े एलान किए जा सकते हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो किसानों की आय को बढ़ने के लिए केंद्र सरकार कृषि में मूल्यवर्धन को प्रोत्साहित करने के लिए एक योजना तैयार कर रही है।
विज्ञापन
मूल्यवर्धन-बैकवर्ड लिंकेज को बढ़ावा मिलेगा
गौरतलब है कि साल 2021 के अंत में तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद अब सरकार इस क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करने के लिए सरकार इस योजना पर काम कर रही है। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि पूरी योजना का मकसद एक सरकारी अधिकारी ने कहा, इस योजना का लक्ष्य मूल्यवर्धन और बैकवर्ड लिंकेज को बढ़ावा देने का है। हालांकि, यह योजना किस तरह से किसानों के लिए फायदेमंद होगी और कैसे काम करेगी इस का पूरा विवरण आगामी 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में सामने आ पाएगा।
विज्ञापन
निर्यात प्रोत्साहन की संभावना
रिपोर्ट में अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि इस योजना में भारतीय किसानों को अपने उत्पादों के लिए बाजार स्थापित करने में मदद करने के लिए निर्यात का समर्थन भी शामिल होगा। इसके अलावा, विविध कृषि उत्पादों को शामिल करने वाले निर्यात के लिए अतिरिक्त परिवहन, विपणन और ब्रांडिंग प्रोत्साहन की संभावना है। वहीं एक नए समर्पित मंत्रालय के साथ, सहकारी खंड को मजबूत करने के कदम भी अपेक्षित हैं। सरकार प्रासंगिक भंडारण और बुनियादी ढांचे के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए फूड प्रोसेसिंग में 10,900 करोड़ रुपये की प्रोडक्शन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना पर भी विचार कर रही है।
विज्ञापन