फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Budget 2021 MSP of 75,100 crore to farmers read here What did the agriculture sector get in this budget of Modi government

Budget 2021: किसानों को 75100 करोड़ की एमएसपी, यहां पढ़ें मोदी सरकार के इस बजट में कृषि क्षेत्र को क्या-क्या मिला?

Mon, 01 Feb 2021 12:53 PM IST
स्वाति सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 01 Feb 2021 12:53 PM IST
विज्ञापन
Budget 2021 MSP of 75,100 crore to farmers read here What did the agriculture sector get in this budget of Modi government
बजट 2021
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट भाषण में कहा कि सरकार की किसानों की आय दोगुना करने की ओर काम कर रही है। निर्मला सीतारमण ने बताया कि यूपीए सरकार से लगभग तीन गुना राशि मोदी सरकार ने किसानों के खातों में पहुंचाई है। वित्त मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से हर सेक्टर में किसानों को मदद दी गई है, दाल, गेंहू, धान समेत अन्य फसलों की एमएसपी बढ़ाई गई।
विज्ञापन


किसानों के लिए बजट में बड़ा ऐलान
कहा गया कि किसानों को लागत से डेढ़ गुना ज्यादा एमएसपी दिया गया। कहा गया कि सभी कमोडिटी पर डेढ़ गुना ज्यादा एमएसपी दिया जाएगा। बताया गया कि वित्त वर्ष 2021 में एमएसपी के लिए 75,100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। एपीएमसी को एग्री इंफ्रा फंड के दायरे में लाया जाएगा। देश में 5 बड़े फिशिंग हब बनाए जाएंगे। सीतारमण बोलीं, ‘एमएसपी बढ़ाकर उत्पादन लागत का 1.5 गुना किया गया है। सरकार किसानों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।’ कहा गया कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि स्वामित्व योजना को अब देशभर में लागू किया जाएगा। कृषि के क्रेडिट टारगेट को 16 लाख करोड़ तक किया जा रहा है। इसके साथ ही ऑपरेशन ग्रीन स्कीम का ऐलान किया गया है, जिसमें कई फसलों को शामिल किया जाएगा और किसानों को लाभ पहुंचाया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पांच फिशिंग हार्बर को आर्थिक गतिविधि के हब के रूप में तैयार किया जाएगा। तमिलनाडु में फिश लैंडिंग सेंटर का विकास किया जाएगा। 

वहीं, पिछले आम बजट में कृषि एवं ग्रामीण विकास के विभिन्न मदों के लिये 2.83 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था। बजट में कृषि, सिंचाई एवं संबद्ध गतिविधियों के लिये 1.60 लाख करोड़ रुपये तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज के लिये 1.23 लाख करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed