{"_id":"5e351f7c8ebc3ebfe82b1ddf","slug":"budget-2020-rail-road-and-aviation-sector-got-this-from-nirmala-sitharaman-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में कई रूटों पर चलेगी निजी ट्रेनें, उड़ान योजना से जोड़े जाएंगे 100 हवाई अड्डे","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
देश में कई रूटों पर चलेगी निजी ट्रेनें, उड़ान योजना से जोड़े जाएंगे 100 हवाई अड्डे
Sat, 01 Feb 2020 12:19 PM IST
paliwal पालीवाल
बजट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बजट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
Union Budget 2020: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : LokSabha
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रेल, सड़क और हवाई यातायात सेवा को सुधारने के लिए कई बड़ी घोषणाएं बजट में की हैं।
विज्ञापन
ये हैं बड़ी घोषणाएं
- तेजस एक्सप्रेस जैसी निजी ट्रेनों को और नए रूटों पर चलाया जाएगा।
- राजमार्गों के विकास में तेजी लाई जाएगी।
- मानव रहित रेल फाटकों को समाप्त किया गया है।
- 550 स्टेशनों पर वाईफाई को शुरू किया गया है।
- रेलवे की खाली जमीन पर सौर उर्जा उत्पादन की पहल की जाएगी।
- 27000 किमी के ट्रेक को इलेक्ट्रिक किया जाएगा।
- मुंबई से अहमदाबाद के बीच हाई स्पीड ट्रेन के कार्य में तेजी लाइ जाएगी।
- पीपीपी मॉडल से स्टेशनों के पुर्नविकास की चार परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।
- प्रधानमंत्री ने अर्थ गंगा की अवधारणा रखी है।
- नदी के किनारों पर आर्थिक क्रियाकलापों को बढ़ावा देने के लिए योजना शुरू की जाएगी।
- उड़ान स्कीम को बढ़ावा देने के लिए 100 नए वायुपत्तन कानिर्माण किया जाएगा।
- 2020-21 में परिवहन अवसंरचना के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव।
- 2020-21 में विद्धुत और नवीकरणीय ऊर्जा को लगभग 22 हजार करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव।
- राष्ट्रीय गैस ग्रिड को मौजूदा 16200 किमी से बढ़ाकर 27 हजार किमी तक पहुंचाने का प्रस्ताव।