फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Budget 2020 proposal for salaried professionals PPF NSC sops on cards to increase taxpayers savings

Budget 2020: सरकार कर सकती है नई टैक्स छूट का एलान, PPF में भी घोषणा संभव

Wed, 15 Jan 2020 01:38 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 15 Jan 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
Budget 2020 proposal for salaried professionals PPF NSC sops on cards to increase taxpayers savings

वित्त वर्ष 2020-21 के लिए आम बजट एक फरवरी 2020 को पेश होगा। वहीं आर्थिक सर्वे 31 जनवरी को आएगा। यह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का दूसरा बजट होगा। इस बजट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। वित्त मंत्री नौकरीपेशा करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80सी (Income Tax act 80C) में बदलाव कर सकती हैं। 80सी के तहत छूट का दायरा बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये तक किया जा सकता है, जो अभी 1.5 लाख रुपये है। 

विज्ञापन

हो सकता है बड़ा एलान

सेक्शन 80C के तहत मंत्रालय अलग से छूट देने की व्यवस्था कर सकता है। यह नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी) में 50,000 रुपये तक के निवेश के लिए हो सकता है। इतना ही नहीं, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) में अधिकतम सालाना निवेश की सीमा बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये की जा सकती है। इसका फायदा लोगों को होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर निवेश के लायक रकम बढ़ाई जाती है, तो लोगों के हाथ में ज्यादा पैसा आएगा।

विज्ञापन

मंत्रालय के सामने आया टैक्स छूट देने का प्रस्ताव

इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार, इस संदर्भ में एक सूत्र ने कहा कि, 'छोटी बचत योजनाएं जैसे पीपीएफ और एनएससी पर वित्त मंत्रालय के सामने टैक्स छूट देने का प्रस्ताव आया है।' इसलिए इस पर बजट 2020 में बदलाव की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मौजूदा नियम

बता दें कि मौजूदा समय में सेक्शन 80सी के तहत निवेश करने पर छूट की सीमा 1.5 लाख रुपये है, जिसमें पीपीएफ और एनएससी योजनाओं में किए गए निवेश भी शामिल हैं। साथ ही नेशनल पेंशन सिस्टम में 50,000 रुपये तक के निवेश पर अलग से टैक्स छूट मिलती है।

पीडब्ल्यूसी इंडिया के लीडर ने दिया बयान

इस संदर्भ में पीडब्ल्यूसी इंडिया के लीडर (टैक्स एंड रेगुलेटरी सर्विस) गौतम मेहरा ने कहा कि, 'पीपीएफ में निवेश की सीमा को 1.5 लाख से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये करने से बचत में काफी बढ़ोतरी हो सकती है। देश में तीन करोड़ से ज्यादा करदाताओं की ग्रॉस टोटल इनकम पांच लाख रुपये या इससे ज्यादा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed