फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   budget 2020 expectations more tourist circuit to be made, bring tourism friendly policy thomas cook

बजट 2020: पूर्वोत्तर में बनाए जाएं ज्यादा पर्यटन सर्किट, सरकार लेकर आए फेंड्रली पॉलिसी- थॉमस कुक

Tue, 21 Jan 2020 04:43 PM IST
paliwal पालीवाल बजट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बजट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 21 Jan 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
budget 2020 expectations more tourist circuit to be made, bring tourism friendly policy thomas cook
महेश अय्यर, सीईओ थॉमस कुक इंडिया - फोटो : SELF

भारतीय अर्थव्यवस्था में टूरिज्म सेक्टर का अहम योगदान है। सरकार को चाहिए कि वो इस सेक्टर को बूस्ट देने के लिए इस बार के बजट में ऐसी पॉलिसी लेकर आए जो सभी स्टेकहोल्डर के लिए फ्रेंडली हो। इसके साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों में और ज्यादा पर्यटन सर्किट बनाए जाने की घोषणा इस बार के बजट में की जाने कि उम्मीद करते हैं। 

विज्ञापन


थॉमस कुक इंडिया लिमिटेड के एग्जिक्यूटिव निदेशक और सीईओ महेश अय्यर ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि इस बार के बजट को टूरिज्म सेक्टर पर अपना फोकस रखना चाहिए। इससे इस सेक्टर में कार्यरत कंपनियों व कर्मचारियों के साथ ही देशी-विदेशी पर्यटकों को भी फायदा मिलेगा। 

विज्ञापन

पूर्वोत्तर पर हो ज्यादा फोकस

अय्यर ने कहा कि सरकार को फिलहाल पूर्वोत्तर पर अपना ज्यादा फोकस रखना चाहिए। फिलहाल देश के पूर्वी राज्यों में घरेलू पर्यटकों के लिए अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद नहीं है। ऐसे में पूर्वोत्तर में नए ट्रेवल सर्किट बनाकर के इस सेक्टर के लिए संभावनाओं के नए द्वार खुलेंगे। विमानन कंपनियों को भी यहां पर नए रूट्स पर सेवाएं शुरू करनी होंगी। हालांकि यहां के लिए सरकार को जीएसटी रेट कम करने पर काम करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा हमारी मांग है कि एयर ट्रेवल एजेंट पर लगने वाले टैक्स कलेक्शन एट सोर्स पर सरकार अपनी मंशा को साफ करे। वहीं सेक्शन 16(2) में संशोधन से इनपुट टैक्स क्रेडिट पर क्लेम के लिए एयरलाइन द्वारा लगाए गए टैक्स से कंपनियों या फिर रजिस्टर्ड यात्रियों द्वारा ट्रेवल कंपनी को भुगतान करने में आसानी होगी। 

बनाए जाएं नए ट्रेवल सर्किट

वहीं कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) ब्रजेश मोदी ने कहा कि फिलहाल देश में यह सेक्टर जीडीपी में 9.2 फीसदी की हिस्सेदारी रखता है। अभी देश पूरे विश्व में आठवें स्थान पर है। अगर सरकार नए ट्रेवल सर्किट खोलने की घोषणा बजट में करती है तो फिर इससे घरेलू कंपनियों और यात्रियों को फायदा होगा। दक्षिण एशिया में भारत सबसे बड़ा पर्यटन बाजार है। यह विदेशी मुद्रा अर्जित करने का तीसरा सबसे बड़ा माध्यम है। इस सेक्टर के जरिए 2.67 करोड़ लोगों को रोजगार मिला हुआ है। 2029 तक अनुमान है कि 5.3 करोड़ लोग इस सेक्टर के जरिए रोजगार पा रहे होंगे। 



आने वाले बजट में उड़ान, ह्दय और प्रसाद जैसी स्कीम के लिए नई घोषणाएं हों। वहीं जो यात्री पूर्वोत्तर, कश्मीर और ग्रामीण इलाकों का भ्रमण करें उनको टैक्स में रियायत की घोषणा हो। टिकटिंग हब बनाने में कर छूट मिले, जिससे मेक इन इंडिया को ही बढ़ावा मिलेगा। विमानन और रेलवे का पर्यटन में अहम योगदान है। ऐसे में यहां पर सरकार अपना फोकस आगे भी जारी रखे, जिससे पर्यटकों को फायदा मिले। हवाई किरायों को नियंत्रित करने के लिए सरकार अपनी तरफ से एक मैकेनिज्म तैयार करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed