{"_id":"5e3572b88ebc3e4b5175605e","slug":"budget-2020-after-lic-central-government-will-now-sell-idbi-bank-stake-to-private-investors","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलआईसी के बाद अब आईडीबीआई बैंक की हिस्सेदारी भी बेचेगी सरकार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
एलआईसी के बाद अब आईडीबीआई बैंक की हिस्सेदारी भी बेचेगी सरकार
Sat, 01 Feb 2020 06:15 PM IST
आसिम खान
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 01 Feb 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
आईडीबीआई बैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट 2020 में केंद्र सरकार ने एलान किया है कि वो आईपीओ के माध्यम से सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की अपनी हिस्सेदारी बेचेगी। इसके अलावा सरकार ने आईडीबीआई बैंक में भी मौजूद अपनी हिस्सेदारी को निजी निवेशकों को बेचने की घोषणा की है। आईडीबीआई बैंक में सरकार की हिस्सेदारी 46.46 फीसदी हिस्सेदारी है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार आईडीबीआई बैंक की हिस्सेदारी निजी कंपनियों को बेचेगी, लेकिन नियंत्रण सरकार के पास ही रहेगा। हालांकि उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया कि सरकार के पास कितनी हिस्सेदारी रहेगी।
विज्ञापन
आईडीबीआई बैंक के शेयर में बढ़त
वित्त मंत्री की हिस्सेदारी बेचने की घोषणा के बाद आईडीबीआई बैंक के शेयर में बढ़त आई है। दोपहर 2:05 बजे एलआईसी का शेयर 3.75 अंक यानी 11.01 फीसदी की बढ़त के बाद 37.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में यह 34.35 के स्तर पर खुला था। जबकि पिछले कारोबारी दिन आईडीबीआई बैंक का शेयर 34.05 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
एलआईसी बनी थी संकटमोचक
एलआईसी ने हाल ही में आईडीबीआई बैंक में 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदकर उसे संकट से बाहर निकाला। 2018 में बढ़ते एनपीए की वजह से आईडीबीआई को आरबीआई ने पीसीए की सूची में डाल दिया था। जिसके बाद एलआईसी ने आईडीबीआई के लिए संकटमोचक का काम किया।