फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›    BSNL to offer 60 MB internet data at just Rs 16 for 30 days

जियो की टक्कर में बीएसएनएल देगा 16 रुपए में 60 एमबी डाटा 

Wed, 12 Oct 2016 03:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Oct 2016 03:17 AM IST
विज्ञापन
 BSNL to offer 60 MB internet data at just Rs 16 for 30 days
internet addiction - फोटो : ge
रिलायंस जियो के बाजार में लांच होने के बाद उपभोक्ताओं को टेलीकॉम कंपनियों की तरफ से मिलने वाली नई-नई पेशकशें बंद नहीं हो रही हैं। अब टेलीकॉम क्षेत्र की सार्वजनिक कंपनी, बीएसएनएल ने 16 रुपये के विशेष वाउचर पर 30 दिनों की वैधता वाले 60 एमबी डाटा की पेशकश की है।
विज्ञापन


बीएसएनएल के मुताबिक, यह ऑफर 31 अक्तूबर तक उपलब्ध रहेगा। इस वाउचर को ग्रामीण इलाके के उन लोगों को ध्यान में रखकर लांच किया गया है, जो अधिक कीमत की वजह से इंटरनेट का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं।
विज्ञापन


बीएसएनएल के मुताबिक, कंपनी द्वारा दी जाने वाली डाटा सेवाओं की तुलना किसी भी वर्तमान अन्य डाटा मुहैया कराने वाली कंपनी से नहीं की जा सकती क्योंकि बीएसएनएल सेवाएं उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखकर दी जाती हैं।     
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ब्रॉडबैंड क्षमता को दोगुना करने की योजना

 BSNL to offer 60 MB internet data at just Rs 16 for 30 days
होली पर बीएसएनएल उपभोक्ताओं को मुफ्त सिम उपलब्ध करवाएगा।
उपभोक्ताओं की तरफ से डाटा की मांग में लगातार होने वाली बढ़ोतरी को देखते हुए बीएसएनएल मोबाइल ब्रॉडबैंड क्षमता को दोगुना कर 600 टीबी (टेराबाइट) प्रति माह करने की योजना बना रही है। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नेटवर्क पर मोबाइल डाटा का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए कंपनी ने डाटा नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने का फैसला किया है ताकि हाईस्पीड 3जी व अन्य सेवाएं उपलब्ध करायी जा सकें।

उन्होंने बताया कि नवंबर तक दक्षिण में हम अपनी क्षमता को दोगुना कर 600 टीबी व अन्य क्षेत्रों में 450 टीबी करेंगे। कंपनी ने हाल ही में 1,099 रुपये में अनलिमिटेड 3जी की जो योजना शुरू की थी वह बीएसएनएल के नेटवर्क पर डाटा की मांग बढ़ने का बड़ा कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed