फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   British American Tobacco sells 2.3 pc stake in ITC for Rs 11,613 crore

ITC Stake Sell: बीएटी ने आईटीसी में बेची अपनी 2.3% हिस्सेदारी, 11613 करोड़ रुपये में हुआ सौदा, शेयर 5% तक टूटे

Wed, 28 May 2025 11:38 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 28 May 2025 11:38 AM IST
सार

ITC Stake Sale: आईटीसी के शेयरों में बीते मंगलवार को बड़ी गिरावट देखी गई। बीएटी ने आईटीसी में अपनी हिस्सेदारी को बेचने का एलान किया है। इसके बाद, कंपनी के शेयरों में पांच फीसदी तक की गिरावट दिखी है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
British American Tobacco sells 2.3 pc stake in ITC for Rs 11,613 crore
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

ब्रिटिश बहुराष्ट्रीय कंपनी बीएटी पीएलसी ने भारतीय तंबाकू कंपनी आईटीसी में अपनी 2.3% हिस्सेदारी बेच दी है। ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (बीएटी) कंपनी ने ब्लॉक डील के जरिए 2.3% की हिस्सेदारी लगभग 1.36 अरब डॉलर में बेची है। जिससे उसे 11,613 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

समझौते के बाद शेयर में पांच फीसदी की गिरावट

बीएटी ने अपनी शाखा टोबैको मैन्युफैक्चरर्स (इंडिया) लिमिटेड के जरिए यह सौदा किया। इस समझौते के बाद आईटीसी के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। ब्रिटिश बहुराष्ट्रीय कंपनी बीएटी पीएलसी द्वारा 11,613 करोड़ रुपये (1.36 अरब अमेरिकी डॉलर) के ब्लॉक डील के जरिये आईटीसी में अपनी हिस्सेदारी 2.3 प्रतिशत घटाने के बाद आईटीसी के शेयरों में करीब पांच प्रतिशत की गिरावट आई। बीएसई पर कंपनी का शेयर 4.33 प्रतिशत गिरकर 415.10 रुपए पर आ गया। एनएसई में यह 4.81 प्रतिशत गिरकर 413 रुपए पर आ गया। बीएसई सेंसेक्स कंपनियों में यह शेयर सबसे अधिक पिछड़ गया।

विज्ञापन

बीएटी की हिस्सेदारी अब 23.14% रह गई 

इस लेनदेन से पहले बीएटी अपने सहयोगियों, रोथमैन इंटरनेशनल एंटरप्राइजेज, माइडलटन इन्वेस्टमेंट कंपनी और टोबैको मैन्युफैक्चरर्स (इंडिया) लिमिटेड के जरिए आईटीसी लिमिटेड में संयुक्त रूप से 25.44 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीसी के 29 करोड़ शेयर बेचे गए 

ब्लॉक डील के अनुसार,आईटीसी के 29 करोड़ इक्विटी शेयर 400 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर बेचे गए। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को घरेलू बाजार पर आईटीसी के शेयरों की क्लोजिंग प्राइस 433.90 रुपये प्रति शेयर की तुलना में यह 7.8 प्रतिशत कम है।

बीएटी ने लंदन स्टॉक एक्सचेंज को दी थी जानकारी

लंदन स्टॉक एक्सचेंज में नियामक फाइलिंग में, बीएटी ने बताया था कि वह पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टोबैको मैन्युफैक्चरर्स (इंडिया) लिमिटेड, आईटीसी लिमिटेड में जारी साधारण शेयर पूंजी का 2.3 प्रतिशत बेचने की इच्छा रखती है। माना जा रहा है कि यह डील बीएटी को वित्तीय लचीलापन प्रदान करेगा। बिक्री से मिले पैसों का कंपनी बदलाव, ऋण शोधन और स्थायी शेयरधारक रिटर्न में निवेश जुड़ी अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में करेगा। 

बिकवाली के बाद आईटीसी में बीएटी की 23.1 हिस्सेदारी बची

आईटीसी में बीएटी का शुरुआती निवेश 1900 के दशक की शुरुआत में हुआ था। भारत के अग्रणी एफएमसीजी उद्यमों में से एक के रूप में, आईटीसी अपने शेयरधारकों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हुआ है। ताजा बिकवाली के बावजूद एफएमसीजी से लेकर होटल तक के कारोबार से जुड़ी कंपनी आईटीसी में बीएटी की 23.1 प्रतिशत हिस्सेदारी बची रहेगी। 

बीएटी के सीईओ बोले- आईटीसी अपना मूल्य सृजन करना जारी रखेगी

बीएटी के मुख्य कार्यकारी तादेउ मार्रोको ने कहा, " यह लेन-देन बीएटी के शेयरधारकों के प्रति हमारी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में सहायक है। हम आईटीसी को एक मुख्य रणनीतिक घटक के रूप में देखते हैं। हम भारत में व्यावसायिक अवसरों के लिए साझेदार हैं। मुझे विश्वास है कि आईटीसी, अपने वर्तमान प्रबंधन की अगुवाई में अपने शेयरधारकों के लिए और अधिक मूल्य सृजन करना जारी रखेगी।" इससे पहले बीएटी ने मार्च 2024 में 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी 17,485 करोड़ रुपये में बेच दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed