फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Boeing will plead guilty to criminal fraud over 737 Max crashes, justice department says

Boeing: 737 मैक्स हादसे से जुड़े आपराधिक आरोप में बोइंग को दोषी ठहराया जाएगा, अमेरिकी सरकार ने अदालत को बताया

Mon, 08 Jul 2024 11:30 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 08 Jul 2024 11:30 AM IST
सार

Boeing: 737 मैक्स हादसे से जुड़े आपराधिक आरोप में बोइंग को दोषी ठहराया जाएगा, अमेरिकी सरकार ने अदालत को बताया

विज्ञापन
Boeing will plead guilty to criminal fraud over 737 Max crashes, justice department says
बोइंग 737 मैक्स विमान - फोटो : ANI

विस्तार

बोइंग को 737 मैक्स जेटलाइनर्स के हादसे से उपजे आपराधिक धोखाधड़ी के आरोप में दोषी ठहराया जाएगा। अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार कंपनी ने एक समझौते का उल्लंघन किया है जिसके तहत तीन साल से अधिक समय तक कंपनी को अभियोजन से बचाया गया था। सरकार ने रविवार देर रात अदालत में यह बात कही।

विज्ञापन


संघीय अभियोजकों ने बोइंग को इस सप्ताह दोषी ठहराने और सजा के हिस्से के रूप में जुर्माना भरने या अमेरिका को धोखा देने की साजिश के आपराधिक आरोप पर मुकदमे का सामना करने का विकल्प दिया।
विज्ञापन


टेक्सास में संघीय अदालत में दायर एक न्याय विभाग (डीओजे) दस्तावेज के अनुसार, याचिका सौदा, जिसे अब भी प्रभावी होने के लिए एक संघीय न्यायाधीश की मंजूरी प्राप्त करनी होगी के तहत बोइंग को अतिरिक्त 243.6 मिलियन डॉलर का जुर्माना देने के कहा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा है कि बोइंग ने अपनी सुरक्षा और अनुपालन कार्यक्रमों को मजबूत करने के लिए अगले तीन वर्षों में कम से कम 455 मिलियन डॉलर का निवेश करने पर भी सहमति व्यक्त की है। विभाग फर्म के अनुपालन की देखरेख के लिए एक तृतीय-पक्ष मॉनिटर नियुक्त करेगा। मॉनिटर को कंपनी की प्रगति पर वार्षिक रिपोर्ट अदातल में सार्वजनिक रूप से फाइल करनी होगी। दोषी ठहराए जाने की याचिका से अमेरिकी रक्षा विभाग और नासा जैसी कंपनियों के साथ आकर्षक सरकारी अनुबंधों को हासिल करने में कंपनी की साख को बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed