फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Boeing to Layoff Off Over 12000 employees due to coronavirus crisis

कोरोना का असर: 12000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाली है विमान निर्माता कंपनी बोइंग

Thu, 28 May 2020 02:33 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 28 May 2020 02:33 PM IST
सार

  • कोविड-19 संकट की वजह से कई देशों में यात्रा के लिए प्रतिबंध लगा है।
  • कोरोना वायरस महामारी की वजह से विमानन उद्योग को बड़ा झटका है। 
  • अमेरिका स्थित विमान निर्माता कंपनी बोइंग 12,000 से अधिक लोगों की छंटनी कर रही है।

विज्ञापन
Boeing to Layoff Off Over 12000 employees due to coronavirus crisis
बोइंग (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी की वजह से एविएशन इंडस्ट्री को भारी नुकसान हुआ है। कोविड-19 संकट की वजह से कई देशों में यात्रा के लिए प्रतिबंध लगा है, जिससे विमानन उद्योग को बड़ा झटका है। इसी के चलते विमान बनाने वाली वैश्विक कंपनी बोइंग 12,000 से अधिक लोगों की छंटनी कर रही है। कंपनी आगे और लोगों को भी नौकरी से निकाल सकती है। अमेरिका की सबसे बड़ी विनिर्माता कंपनी इस हफ्ते 6,770 अमेरिकी कर्मचारियों को निकालेगी। 

विज्ञापन


5,520 कर्मचारियों ने चुना स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का विकल्प 
इसके अतिरिक्त 5,520 कर्मचारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का विकल्प चुना है। बोइंग ने घोषणा की थी कि वह अपने कर्मचारियों की संख्या में 10 फीसदी की कटौती करेगी। मालूम हो कि कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या करीब 1,60,000 है। 
विज्ञापन


2019 जैसी स्थिति आने में लग सकते हैं तीन साल
पहले अमेरिका स्थित विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने कहा था कि एविएशन इंडस्ट्री को 2019 के स्तर तक पहुंचने के लिए कम से कम तीन साल लग सकते हैं। बोइंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेव कैलहोन ने हाल ही में कहा था, फंडामेंटल ग्रोथ ड्राइवर बरकरार हैं, लेकिन 2019 के स्तर पर हवाई यात्रा के लिए दो से तीन साल का वक्त लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिसिल ने भी बताया था कितना होग नुकसान
दीर्घकालिक विकास के रुझान तक लौटने में कुछ साल का लगना तय है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के अनुसार, विमानन उद्योग 24,000-25,000 करोड़ रुपये के राजस्व घाटे के साथ इस वित्त वर्ष को भारी नुकसान की ओर ले जाएगा। इसमें एयरलाइंस का 70 फीसदी से अधिक का नुकसान होगा। यानी लगभग 17,000 करोड़ रुपये का नुकसान अकेले एयरलाइंस को उठाना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed