फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Boeing shares tumble as deliveries of some 737 Max halted

Boeing Problem: 737 मैक्स विमानों में खराबी की खबर के बाद 'मुश्किल' में बोइंग, शेयर फिसले

Sat, 15 Apr 2023 02:16 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 15 Apr 2023 02:16 PM IST
सार

Boeing Problem: कंपनी ने कहा कि जांच जारी रहने के दौरान मैक्स जेट उड़ान जारी रख सकते हैं और संघीय विमानन प्रशासन ने कहा कि वे इस निष्कर्ष से सहमत है। दो 737 मैक्स विमानों की दुर्घटना के बाद विमानन कंपनी पहले से ही अतिरिक्त स्क्रूटनी में है। हालांकि बोइंग ने यह बताने से इनकार कर दिया कि कितने 737 मैक्स विमान प्रभावित हुए हैं। 

विज्ञापन
Boeing shares tumble as deliveries of some 737 Max halted
बोइंग 737 मैक्स विमान (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

बोइंग के शेयर शुक्रवार को 5.56 प्रतिशत गिरकर 201.71 डॉलर के भाव पर पहुंच गए। विमानन कंपनी के शेयरों में यह गिरावट स्पिरिट एयरोसिस्टम्स की ओर से विमानों में खराब गुणवत्तावाले पार्ट्स का इस्तेमाल करने के बाद अपने 737 एमएएक्स विामनों की डिलीवरी रोकने की खबरों के बाद आई है। 

विज्ञापन


बोइंग ने कहा कि उसने कुछ 737 मैक्स विमानों में एक विनिर्माण समस्या का पता लगाया है। हालांकि विमानन कंपनी ने जोर देकर कहा कि यह समस्या "उड़ान की तत्काल सुरक्षा से संबंधित मुद्दा" नहीं है। बोइंग ने एक बयान में कहा कि एक आपूर्तिकर्ता ने विमान के पिछले हिस्से में दो फिटिंग्स की स्थापना के दौरान "गैर-मानक विनिर्माण प्रक्रिया" का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


कंपनी ने कहा कि जांच जारी रहने के दौरान मैक्स जेट उड़ान जारी रख सकते हैं और संघीय विमानन प्रशासन ने कहा कि वे इस निष्कर्ष से सहमत है। दो 737 मैक्स विमानों की दुर्घटना के बाद विमानन कंपनी पहले से ही अतिरिक्त स्क्रूटनी में है। हालांकि बोइंग ने यह बताने से इनकार कर दिया कि कितने 737 मैक्स विमान प्रभावित हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोइंग (बीए) ने 737 मैक्स के ग्राउंडिंग के बाद से लगभग चार वर्षों में केवल दो तिमाहियों में मुनाफे में रहा है। दो घातक दुर्घटनाओं के बाद, जिसमें 346 लोग मारे गए थे, जेट को मार्च 2019 में शुरू होने से पहले 20 महीने के लिए ग्राउंडेड कर दिया गया था। फिर एक साल बाद, कोरोना महामारी ने उड़ान और नए विमानों की मांग को प्रभावित किया। इसके बाद सैकड़ों जेट्स के ऑर्डर रद्द हो गए और बोइंग (बीए) का नुकसान बढ़ता गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed