फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Boeing sent layoff notice to 400 employees, decision taken due to continuous losses and strike

Layoff: बोइंग ने 400 कर्मचारियों को भेजा छंटनी का नोटिस, लगातार हो रहे घाटे और हड़ताल के चलते लिया गया फैसला

Sun, 17 Nov 2024 04:35 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: बशु जैन Updated Sun, 17 Nov 2024 04:35 PM IST
सार

Boeing: माना जा रहा है कि कंपनी ने लगातार हो रहे घाटे और पिछले आठ सप्ताह से लगातार चल रही कर्मचारियों की हड़ताल के चलते यह फैसला लिया गया है। हालांकि कंपनी का कहना है कि जरूरत से ज्यादा कर्मचारियों की नियुक्ति के चलते छंटनी की जा रही है।

विज्ञापन
Boeing sent layoff notice to 400 employees, decision taken due to continuous losses and strike
बोइंग करेगा छंटनी - फोटो : adobe stock

विस्तार

हवाई जहाज बनाने वाली कंपनी बोइंग के कर्मचारियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। कंपनी ने अपने 400 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला लिया है। इन कर्मचारियों को छंटनी का नोटिस भेजा है। माना जा रहा है कि कंपनी ने लगातार हो रहे घाटे और पिछले आठ सप्ताह से लगातार चल रही कर्मचारियों की हड़ताल के चलते यह फैसला लिया गया है। हालांकि कंपनी का कहना है कि जरूरत से ज्यादा कर्मचारियों की नियुक्ति के चलते छंटनी की जा रही है। 
विज्ञापन


बोइंग कंपनी ने अक्तूबर में एलान किया था कि वह अपने 10 प्रतिशत यानि 17 हजार कर्मचारियों की  छंटनी करेगी। मुख्य कार्यकारी केली ऑर्टबर्ग ने ईमेल के जरिये कहा था कि वैश्विक स्तर पर होने वाली इस छंटनी में हर स्तर के कर्मचारी, जिसमें एग्जीक्यूटिव, मैनेजर और कर्मचारी सभी शामिल होंगे। कंपनी को अपनी वित्तीय वास्तविकता के अनुरूप अपने कर्मचारियों को फिर से निर्धारित करना होगा। 
विज्ञापन


अब कंपनी ने अपने 400 कर्मचारियों को पिंक स्लिप भेजी है। यह स्लिप पाने वाले कर्मचारी जनवरी मध्य तक पेरोल पर बने रहेंगे। इसमें कंपनी के तकनीकी इकाई के कर्मचारी शामिल होंगे। कर्मचारियों को तीन महीने के लिए कॅरिअर ट्रांजिशन सेवा, स्वास्थ्य सेवा लाभ और विच्छेद भत्ता भी मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ सप्ताह से चल रही हड़ताल
कंपनी फिलहाल करीब 33 हजार कर्मचारियों की हड़ताल से जूझ रही है जो बीते आठ सप्ताह से जारी है। हालांकि अब कर्मचारियों ने काम पर लौटना शुरू कर दिया है। मगर हड़ताल के चलते कंपनी के कामकाज पर बुरा असर पड़ा। इस हड़ताल का असर कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले विमानों के उत्पादन पर भी देखने को मिला है। कर्मचारी की यूनियन 14 सितंबर से हड़ताल पर थे। हड़ताल के कारण तीसरी तिमाही में उसके वाणिज्यिक विमानन परिणामों पर पूर्व कर तीन अरब डॉलर का बोझ पड़ा, जो प्रति शेयर 9.97 डॉलर के अनुमानित नुकसान का एक हिस्सा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed