फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   boeing says it is hopefull to start 737 max flying by january 2020

जनवरी से शुरू हो सकता है 737 मैक्स विमानों का परिचालनः बोइंग

Tue, 12 Nov 2019 12:02 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 12 Nov 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
boeing says it is hopefull to start 737 max flying by january 2020
बोइंग 737 मैक्स विमान (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विमान बनाने वाली विश्व की प्रमुख अमेरिकी कंपनी बोइंग ने सोमवार को कहा कि उसके 737 मैक्स विमानों का परिचालन एक माह की देरी के बाद अगले साल जनवरी से शुरू हो सकता है। बोइंग 737 मैक्स विमानों का परिचालन दो दुर्घटनाओं के बाद पूरी दुनिया में रोक दिया गया था। इन दोनों दुर्घटनाओं में 346 लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

अगले महीने मिल सकता है सर्टिफिकेट

बोइंग ने बयान जारी करते हुए कहा उसे उम्मीद है कि अगले महीने फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन से उसे विमानों का परिचालन करने के लिए सर्टिफिकेट मिल जाएगा। इससे कंपनी विश्व की अन्य विमानन कंपनियों को भी अपने मैक्स विमान बेच सकेगी। 
विज्ञापन


इससे पहले बोइंग ने दिसंबर से इन विमानों का परिचालन शुरू होने की उम्मीद जताई थी। अमेरिकी विमानन कंपनियां साउथवेस्ट एयरलाइंस और अमेरिकन एयरलाइंस ने कहा है कि वो मार्च से पहले अपनी उड़ानों को 737 मैक्स पर शुरू नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ठीक कर ली है सॉफ्टवेयर की खराबी

कंपनी ने कहा कि उसने विमानों में मौजूद सॉफ्टवेयर की खराबी को सही कर लिया है। इसके लिए साइमुलेटर के जरिए परीक्षण भी कराया जा चुका है। अब एयरलाइंस के पायलटों के साथ इसका परीक्षण किया जाएगा, ताकि उनको इन विमानों को उड़ाने में किसी तरह की दिक्कत न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed