फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   boeing reported loss of 2.9 billion dollar due to max 737 plane

बोइंग को हुआ 290 करोड़ डॉलर का घाटा, बंद करेगी 737 मैक्स विमानों का उत्पादन

Thu, 25 Jul 2019 05:30 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 25 Jul 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
boeing reported loss of 2.9 billion dollar due to max 737 plane
- फोटो : boeing corporation

यात्री विमान बनाने वाली कंपनी बोइंग को इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बड़ा घाटा हुआ है। कंपनी का घाटा बढ़कर 290 करोड़ डॉलर हो गया है। अब कंपनी ने कहा कि वो अपने मैक्स 737 विमानों का उत्पादन पूरी तरह से बंद कर सकती है।  

विज्ञापन

किसी भी तिमाही में सबसे बड़ा घाटा

किसी भी एक तिमाही में अब तक कंपनी को सबसे बड़ा घाटा हुआ है। कंपनी को 737 मैक्स विमानों को तकनीकी गड़बड़ी के कारण परिचालन सेवाओं से बाहर किए जाने के कारण यह घाटा हुआ है। कंपनी ने चेतावनी दी है कि अगर यह लंबे समय तक चला तो कंपनी को इन विमानों का उत्पादन पूरी तरह से बंद करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन

पिछले साल हुआ था मुनाफा

कंपनी को हालांकि, पिछले साल की इसी तिमाही में 2.2 अरब डॉलर का लाभ हुआ था। मैक्स विमानों से जुड़ी दो भीषण दुर्घटनाओं के बाद विश्वभर में इन विमानों को परिचालन सेवाओं से बाहर कर दिया गया है। इसके बाद से ही दिग्गज विमानन कंपनी मुश्किलों का सामना कर रही है, क्योंकि उसे ग्राहकों को मुआवजा देने के लिए पांच अरब डॉलर की राशि अलग रखनी पड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, 737 मैक्स विमानों की डिलीवरी रूकने से कंपनी का राजस्व भी आलोच्य तिमाही में 35.1 फीसदी की गिरावट के साथ 15.8 अरब डॉलर पर आ गया। कंपनी ने देरी के लिये इंजन की समस्या पर दोष मढ़ा था। ये इंजन जनरल इलेक्ट्रिक द्वारा बनाये गये थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed