फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Boeing recommends airlines to inspect 737 MAX airplanes for possible loose hardware

Boeing: बोइंग 737 मैक्स विमान में गायब मिला नट, विमान बनाने वाली कंपनी ने एयरलाइनों से की ये अपील

Sat, 30 Dec 2023 01:40 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 30 Dec 2023 01:40 PM IST
सार

Boeing: बोइंग ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि एक विशेष विमान में गड़बड़ी मिली जिसे ठीक कर लिया गया है। इसके साथ ही एयरलाइन कंपनियों को अपने विमानों का निरीक्षण कराने के लिए कहा गया है। भारत में तीन विमानन कंपनियों अकासा एयर, स्पाइसजेट और एयर इंडिया एक्सप्रेस के बेड़े में बी737 मैक्स विमान शामिल हैं।

विज्ञापन
Boeing recommends airlines to inspect 737 MAX airplanes for possible loose hardware
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

बोइंग ने एयरलाइनों से अपने बी737 मैक्स विमानों के बेड़े की जांच करने की सिफारिश की है, क्योंकि एक अंतरराष्ट्रीय ऑपरेटर को नियमित रखरखाव के दौरान एक बोल्ट में एक नट गायब मिला है। बोइंग ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि विशेष विमान में मिली गड़बड़ी को ठीक कर लिया गया है। भारत में तीन विमानन कंपनियों अकासा एयर, स्पाइसजेट और एयर इंडिया एक्सप्रेस के बेड़े में बी737 मैक्स विमान शामिल हैं।

विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को अमेरिकी विमानन नियामक, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने एक बयान जारी कर कहा था कि वह बोइंग 737 मैक्स विमानों के "लक्षित निरीक्षण" की बारीकी से निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन


बोइंग ने बयान में कहा है, "विशेष विमान में मिली गड़बड़ी को ठीक कर लिया गया है। सावधानी बरतते हुए, हम ऑपरेटरों को अपने 737 मैक्स विमानों की जांच करने और किसी भी निष्कर्ष के बारे में सूचित करने की सिफारिश कर रहे हैं।" विमान निर्माता ने कहा कि उसने एफएए को सूचित कर दिया है और नियामक को इस मामले में हुई प्रगति से अवगत कराता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पाइसजेट और एयर इंडिया एक्सप्रेस को भेजे गए सवालों का जवाब नहीं मिला, जबकि अकासा एयर ने कहा कि इस मुद्दे ने अब तक उसके परिचालन बेड़े और विमान की आपूर्ति दोनों को प्रभावित नहीं किया है।

अकासा एयर ने कहा, "बोइंग ने हमें इस मुद्दे से अवगत कराया है। दुनिया भर के सभी ऑपरेटरों की तरह, और सुरक्षा के हमारे उच्चतम मानकों के अनुसार, अकासा उन्हीं जांच और प्रक्रियाओं का पालन करेगा जिसकी निर्माता या नियामक सिफारिश करते हैं। अकासा एयर के प्रवक्ता ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।"


एयरलाइन ने आगे कहा, "हमारे परिचालन बेड़े और डिलीवरी अब तक प्रभावित नहीं हुए हैं। एफएए ने गुरुवार को अपने बयान में कहा कि बोइंग ने एक मल्टी-ऑपरेटर संदेश (एमओएम) जारी किया है, जिसमें नए एकल-गलियारे वाले हवाई जहाज के ऑपरेटरों से विशिष्ट टाई रॉड का निरीक्षण करने का आग्रह किया गया है। नियामक ने कहा कि एफएए बोइंग और एयरलाइंस के संपर्क में रहेगा, जब तक कि निरीक्षण जारी है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed