फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Boeing 737 max faulty software was developed by the hcl

बोइंग 737 मैक्सः फॉल्टी सॉफ्टवेयर तैयार करने में फंसी एचसीएल

Sat, 29 Jun 2019 04:43 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 29 Jun 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
Boeing 737 max faulty software was developed by the hcl

विमान बनाने वाली कंपनी बोइंग के दो 737 मैक्स विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पूरे विश्व में इनका परिचालन रोक दिया गया था। अब इसका फॉल्टी सॉफ्टवेयर तैयार करने में एचसीएल भी फंस गई है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी जांच एजेंसियों ने इस बात का खुलासा किया है। 

विज्ञापन

आउटसोर्स किया था सॉफ्टवेयर

बोइंग ने इन विमानों का सॉफ्टवेयर तैयार करने के लिए पूरा प्रोग्राम एचसीएल को आउटसोर्स कर दिया था। एचसीएल ने इसे तैयार करने के लिए 620 रुपये प्रति घंटे के हिसाब ऐसे इंजीनियरों को रखा जिन्हें हवाई जहाज के बारे में न के बराबर जानकारी थी। इसलिए यह लोग मैक्स में लगे सिम्युलेटर सॉफ्टवेयर का कोड भी सही तरीके से तैयार नहीं कर पाए। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया से लिए सीवी

एचसीएल ने जिन इंजीनियर्स से फ्लाइट डिस्पले सॉफ्टवेयर को तैयार कराया, उनके सीवी सोशल मीडिया पर थे। ऐसे लोगों को ठेके पर रख कर यह काम कराया गया।  हालांकि रिपोर्ट का खुलासा होने के बाद बोइंग और एचसीएल ने सभी तरह के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में बोइंग 737 मैक्स के दो बड़े हादसों के बाद बोइंग ने ये फैसला लिया है। कंपनी ने बताया कि दो प्रमुख सांसदों द्वारा शुक्रवार को कंपनी की समय सारिणी का खुलासा करने के बाद 2020 में कॉकपिट चेतावनी लाइट को ठीक करने की योजना बनाई गई है। 


एक बयान में कंपनी ने कहा, 'बोइंग ने 737 मैक्स सिम्युलेटर सॉफ्टवेयर को ठीक कर दिया है और इस बारे में डिवाइस ऑपरेटर्स को अतिरिक्त जानकारी दे दी गई है। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सिम्युलेटर सभी तरह की विमान परिस्थिति में ठीक तरह से कार्य कर सके।' हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि उसे परेशानी के बारे में पहली बार कब पता चला था और क्या उसने रेग्युलेटर्स को इसके बारे में बताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed