फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Boat service between Sri Lanka and India to be delayed further: Lankan Minister

Sri Lanka: भारत व श्रीलंका के बीच बोट सर्विस शुरू होने में और समय लगेगा, पड़ोसी देश के मंत्री ने कही ये बात

Sat, 01 Jul 2023 03:59 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 01 Jul 2023 03:59 PM IST
सार

Sri Lanka: मंत्री ने कहा कि भारत ने नौका सेवा के लिए जो बंदरगाह चुना था, उसे बदल दिया है। रिपोर्ट में मंत्री के हवाले से कहा गया है कि भारत ने तमिलनाडु के नागपट्टनम बंदरगाह पर सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कुछ और दिनों का अनुरोध किया है, जिसे इस उद्देश्य के लिए चुना गया है।

विज्ञापन
Boat service between Sri Lanka and India to be delayed further: Lankan Minister
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच बहुप्रतीक्षित यात्री नौका सेवा में और देरी होगी क्योंकि नयी दिल्ली ने नौका सेवा के लिए चुने गए बंदरगाह में बदलाव किया है। यह बोट सेवा अप्रैल में शुरू होने वाली थी। बंदरगाह, जहाजरानी और विमानन मंत्री निमल सिरीपाला डी सिल्वा ने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच यात्री नौका सेवा शुरू होने में देरी होगी।

विज्ञापन

तमिलनाडु के नागपट्टनम बंदरगाह को चुना गया है बोट सर्विस के लिए

मंत्री ने कहा कि भारत ने नौका सेवा के लिए जो बंदरगाह चुना था, उसे बदल दिया है। रिपोर्ट में मंत्री के हवाले से कहा गया है कि भारत ने तमिलनाडु के नागपट्टनम बंदरगाह पर सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कुछ और दिनों का अनुरोध किया है, जिसे इस उद्देश्य के लिए चुना गया है।

विज्ञापन

29 अप्रैल से शुरू होनी थी भारत और श्रीलंका के बीच बोट सर्विस

इससे पहले मंत्री ने कहा था कि पुडुचेरी के कराईकल और श्रीलंका के जाफना जिले के कांकेसनथुरई बंदरगाह के बीच नौका सेवा 29 अप्रैल से शुरू होगी। नौका सेवा का उपयोग करने का इरादा रखने वाले यात्रियों के आव्रजन और सीमा शुल्क निकासी के लिए 1000 वर्ग मीटर के यात्री टर्मिनल का निर्माण श्रीलंका नौसेना की ओर से किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed