फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   BlackRock slashes Byju’s valuation to $1 billion, down by 95 per cent

Byjus: ब्लैकरॉक ने बायजू का मूल्यांकन घटाकर एक अरब डॉलर किया, अब तक हो चुकी है 95 प्रतिशत की कटौती

Sat, 13 Jan 2024 01:24 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 13 Jan 2024 01:24 PM IST
सार

Byjus: पिछले एक साल के दौरान बायजू के निवेशकों ने कई बार इसके मूल्यांकन में कटौती की है। प्रोसस और ब्लैकरॉक सहित शेयरधारकों ने मार्च में बायजू के मूल्यांकन में क्रमिक रूप से 11 बिलियन डॉलर, मई में 8 बिलियन डॉलर और जून में 5 बिलियन डॉलर की कटौती की है।

विज्ञापन
BlackRock slashes Byju’s valuation to $1 billion, down by 95 per cent
बायजू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्लैकरॉक ने बायजू में अपनी होल्डिंग के मूल्य में फिर से कटौती की है, भारतीय शिक्षा तकनीक स्टार्टअप के निहित मूल्यांकन को 2022 की शुरुआत में निर्धारित 22 बिलियन डॉलर से घटाकर 1 बिलियन डॉलर कर दिया है। टेकक्रंच ने शुक्रवार को एसेट मैनेजर की ओर से किए गए खुलासे का हवाला देते हुए यह जानकारी दी।

विज्ञापन


ब्लैकरॉक, जिसकी बायजू में 1 प्रतिशत से भी कम की हिस्सेदारी है ने इस मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। वहीं बायजू ने भी इस मामले में टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि टेक निवेशक प्रोसस एनवी ने पिछले साल नवंबर में बायजू का मूल्यांकन 3 अरब डॉलर से कम किया था, जब ब्लैकरॉक ने मई में इसका मूल्यांकन लगभग 8.4 अरब डॉलर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई झटकों के बीच, बायजू को नवंबर के अंत में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से भी एक नोटिस मिला था। विदेशी मुद्रा कानूनों के कथित उल्लंघन के लिए उस पर जुर्माना लगाए जाने की आशंका है।


पिछले एक साल के दौरान बायजू के निवेशकों ने कई बार इसके मूल्यांकन में कटौती की है। प्रोसस और ब्लैकरॉक सहित शेयरधारकों ने मार्च में बायजू के मूल्यांकन में क्रमिक रूप से 11 बिलियन डॉलर, मई में 8 बिलियन डॉलर और जून में 5 बिलियन डॉलर की कटौती की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed